अपडेटेड 2 April 2024 at 16:39 IST

AAP नेता संजय सिंह की जमानत पर INDI गठबंधन की ओर से आई प्रतिक्रिया, जानिए अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे इस देश का न्यायालय सब को रिहा कर देगा और जीत सत्य की होगी।

Follow : Google News Icon  
Sajay Singh Got Bail
संजय सिंह की जमानत पर क्या बोले अखिलेश यादव? | Image: PTI

Akhilesh Yadav on Sanjay Singh Bail:  शराब घोटाला मामले में करीब 6 महीने से जेल में बंद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आप नेता को शीर्ष अदालत से राहत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सत्य की जीत होगी।

अखिलेश ने कहा,  "मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे इस देश का न्यायालय सब को रिहा कर देगा और जीत सत्य की होगी।"

संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बहुत बड़ी राहत मिली है। तथाकथित शराब घोटाला मामले में संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वो जेल में थे। अभी सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने की भी अनुमति दे दी है।

Advertisement

राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पी बी वराले वाली पीठ ने सुनवाई की। AAP नेता ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के सामने इस आधार पर जमानत का अनुरोध मांगी थी कि वो 3 महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं और इस अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत के साथ रिहा करने का आदेश दिया है।

ईडी ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया

Advertisement

सबसे अहम बात ये रही कि केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने सुप्रीम कोर्ट में संजय सिंह की जमानत को लेकर कोई विरोध नहीं किया। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अगर संजय सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: Sanjay Singh को मिली जमानत...कर सकेंगे लोकसभा चुनाव में प्रचार, AAP के लिए राहत भरी खबर

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 2 April 2024 at 16:39 IST