‘रेप केस में फंसा दूंगी…’ हनी ट्रैप में फंसा कलेक्टर, ठग महिला ने 32 लोगों पर लगाए झूठे आरोप

‘रेप केस में फंसा दूंगी…’ हनी ट्रैप में फंसा कलेक्टर, 32 हाई प्रोफाइल लोगों पर आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

सत्य विजय

Honey Trap Case : एक महिला ने कैबिनेट मंत्री के पूर्व OSD को हनी ट्रैप के जाल में फंसाने की कोशिश की है। इसके बाद दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे की भी मांग की। लेकिन हबीबगंज पुलिस ने एडिशनल कलेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर अब आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गई महिला पहले भी रीवा जिले और कई जिलों में अड़ीबाजी कर चुकी है।

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि  पीड़ित अधिकारी डॉ. जीवन रजक मंत्रालय में अवर सचिव पीएचई विभाग पद पर पदस्थ हैं। रजक प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के ओएसडी रह चुके हैं। जुलाई 2023 में एक महिला ने मंत्री के बंगले पर पहुंचना शुरू किया था। 

झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी

महिला रजक से बातचीत करने की कोशिश करती थी वहीं, कुछ लोगों के काम करने की सिफारिश लेकर भी पहुंची थी। लेकिन एक ट्रांसफर और पोस्टिंग के काम को जब उन्होंने करने से मना किया तो आरोपी महिला ने उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। वह करीब एक साल से रजक को काम नहीं करने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। जांच के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि महिला के खिलाफ रीवा पुलिस में भी कई शिकायत दर्ज हैं। आरोपी महिला रीवा के गोविंदगढ़ की रहने वाली है। महिला बड़े अधिकारियों को फंसाकर पैसे की मांग की करती थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

यह भी पढ़ें : नेहरू के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, कैसा था जवाहर लाल के समय समीकरण?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड