BREAKING: शराब घोटाले में आरोपी संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, 6 महीने बाद AAP के लिए आई बड़ी खुशखबरी
दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की करीब 6 महीने बाद रिहाई हो गई।
- भारत
- 2 min read

Sanjay Singh released from Tihar jail: दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की करीब 6 महीने बाद रिहाई हो गई। मंगलवार को कोर्ट ने संजय सिंह को बुधवार को कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया।
AAP नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा होने पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है, यह वक्त संघर्ष करने का है... हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है, हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।"
खुशी मनाने का नहीं संघर्ष का समय- सौरभ भारद्वाज
AAP नेता संजय सिंह की जमानत होने पर दिल्ली सरकार मे मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "ये समय खुशी मनाने का नहीं है ये समय संघर्ष करने का है। अभी हमारे तीन बड़े नेता, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल के अंदर हैं और जब तक वो नहीं छूटेंगे, हम खुशी नहीं मनाएंगे बल्कि संघर्ष करेंगे। जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।"
Advertisement
कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
संजय सिंह की रिहाई पर तिहाड़ जेल के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूले के साथ उनका स्वागत किया। आप नेता की रिहाई से पहले ही पार्टी के कार्यकर्ता जेल के बाहर उनके स्वागत के लिए इकठ्ठा हो गए। बता दें कि कोर्ट ने संजय सिंह को सशर्त जमानत दी है।