
अपडेटेड 15 April 2024 at 23:49 IST
मंडप में फूट-फूटकर रोए Pulkit Samrat, कृति खरबंदा भी हुई इमोशनल...सामने आई कपल की वेडिंग फिल्म
Pulkit-Kriti Special Video: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने बीते महीने मानसेर में शादी रचाई थीं। महीना पूरा होने पर उनकी शादी का अनदेखा वीडियो सामने आया है।
Advertisement

1/10: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने बीते महीने 15 मार्च को कृति खरबंदा संग सात फेरे लिए। अब उनकी शादी को एक महीना पूरा हो गया। इस खास मौके पर उनकी शादी का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। / Image: Instagram

2/10: वीडियो की शुरुआत उस लम्हे से होती है जब पुलकित हाथ में माइक थामे नजर आ रहे हैं और वह कहते हैं, "मैंने कुछ लिखा है।" / Image: Instagram

3/10: वीडियो में पुलकित और कृति की शादी के कुछ अनदेखे और प्यारे लम्हे शामिल हैं। इसमें मेहंदी, हल्दी से लेकर कॉकटेल पार्टी की कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं। / Image: Instagram

4/10: वीडियो में पुलकित और कृति को एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है। दोनों कई बार एक दूसरे से गले मिलते हुए देखा जा सकता है। / Image: Instagram

5/10: इस पूरी वीडियो में पुलकित और कृति को अपनी शादी के फंक्शन खुलकर एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। / Image: Instagram

6/10: एक मोमेंट ऐसा भी दिखाई दिया, जब पुलकित अपनी वाइफ कृति खरबंदा का हाथ चूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो का बेहद ही खास पल है। / Image: Instagram

7/10: वहीं वीडियो में एक लम्हा वो भी देखने को मिलता है जब पुलकित अपने प्यार को इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं। शादी के मंडप में बैठे पुलकित खुद को रोक नहीं पाते और वह फूट-फटकर रो देते हैं। / Image: Instagram

8/10: तब कृति उन्हें गले लगा लेती हैं। उनकी शादी की इस वीडियो का इसे सबसे स्पेशल मोमेंट माना जा रहा है। / Image: Instagram

9/10: वहीं वीडियो में ऐसे भी कई मोमेंट देखने को मिलते हैं जब दुल्हन बनीं कृति खरबंदा इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू झलक आते हैं। / Image: Instagram

10/10: बता दें कि ये पुलकित सम्राट की दूसरी शादी हैं। इससे पहले उन्होंने श्वेता रोहिरा संग सात फेरे लिए थे। हालांकि दोनों का तलाक हो गया। / Image: Instagram
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 April 2024 at 23:49 IST