अपडेटेड 18 March 2026 at 23:26 IST

बहन के साथ बनाया संबंध, दो बच्चे भी हुए... रिश्तों की मर्यादा लांघ कर अपने सौतेले भाई से मोहब्बत कर बैठी लड़की; लोग बोले- ‘नरक की आग’ में...

इन दिनों एक ऐसी लव स्टोरी चर्चा में बनी हुई है, जहां एक लड़की अपने ही सौतेले भाई के प्यार में दिल हार बैठी। दोनों की शादी नहीं हो पाई है, मगर ये कपल दो बच्चों का माता-पिता बन चुका है।

Weird Love Story
Weird Love Story | Image: Instagram

Sibling Love Story: मिर्जा गालिब का मशहूर शेर है- 'इश्क पर जोर नहीं, ये वो आतिश गालिब है, जो लगाए न लगे और बुझाए न बने।' प्यार उम्र, जाति या हालात देखकर नहीं होता, बल्कि ये तो दिल से जुड़ा एक अनकहा जज्बात है। इन दिनों एक ऐसी ही कहानी चर्चा में बनी हुई है जहां एक महिला को पहली नजर में अपने ही सौतेले भाई से प्यार हो गया। अब ये दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं।

कपल के दो बच्चें जरूर हैं, लेकिन इनकी शादी नहीं हुई है। कानूनी अचड़न के कारण यह संभव नहीं है। ऐसे में इन्हें सरकार और कानून से लड़ना पड़ रहा है। महिला का नाम एना पार्रा और उसके भाई का नाम डैनियल पार्रा है। दोनों की अजीबोगरीब दास्तां सुनकर हर कोई हैरान है कि आखिर ये कैसे मुमकिन हो सकता है। आईए जानते हैं कि आखिर इनकी मुलाकात कैसे हुई?

फेसबुक पर ढूंढा, पार्टी में बढ़ी नजदीकियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एना जब छोटी थीं, तब उनके पिता ने उनकी मां को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। डेनियल उसी दूसरी शादी से हुए। दोनों को सालों तक एक-दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं थी। मगर आखिरकार एना ने अपने भाई डैनियल को किसी तरह से फेसबुक पर ढूंढ निकाला।

दोनों कैसे आए करीब?

एना बताती हैं कि डैनियल से उनकी पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। वो उन्हें देखते ही अपना दिल हार बैठीं। डैनियल ने बताया कि उन्हें किसी ने बताया था कि उनकी कोई बहन है। लेकिन उनके पिता ने उनसे हमेशा इस बात को छिपाया। जब वो एना से मिले तो वो फीलिंग बिल्कुल अलग थी। दोनों ने माना कि भाई-बहन होने के बावजूद दोनों एक-दूजे की तरफ आकर्षित होते चले गए। पार्टी में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने किस किया। किस से शुरू हुआ ये सिलसिला कब प्यार में तब्दील हो गया पता ही नहीं चला। धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि वो एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते।

Advertisement

झेलनी पड़ी कड़ी आलोचनाएं

इस कपल ने जब नेशनल टीवी पर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया तो इंटरनेट पर मानों भूचाल आ गया। उन्हें दुनियाभर से आलोचनाएं झेलनी पड़ी। यहां तक कहा गया कि दोनों नरक में जलेंगे। समाज ने इस रिश्ते को अस्वीकार्य करार दिया।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताती 

इस रिश्ते की बड़ी चुनौती उनके बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर थी। एना के मुताबिक, वो और डैनियल एक ही पिता से जन्में हैं। ऐसे में दोनों का 25 प्रतिशत DNA मैच करता है। यही वजह है कि दोनों को डर सताने लगा कि बच्चों को कोई मेडिकल समस्या न हो। लेकिन किस्मत से उनके दोनों बच्चों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Advertisement

अब कानून से है आर-पार की लड़ाई,

स्पेन के कानून के मुताबिक, आपसी सहमति से भाई-बहन का संबंध बनाना कानूनन अपराध नहीं है। लेकिन वहां का सिविल कोड रिश्तेदारों के बीच शादी की अनुमति प्रदान नहीं करता। ऐसे में ये कपल कानून में बदलाव की मांग कर रहा है, जिससे कि वे कानूनी तौर पर अपने रिश्ते को नाम दे सकें। एना का तर्क है कि वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहे, तो उन्हें शादी का हक क्यों नहीं दिया जा सकता। वो कहती हैं कि जिस तरह से समलैंगिकों को शादी की इजाजत मिल गई, वैसे ही उन्हें भी मिलनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: युवक पर चढ़ा, पैर से कुचला और... गुस्सैल हाथी ने बुरी तरह रौंदा, फिर भी अचानक उठ चलने लगा युवक; VIDEO VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 23:26 IST