अपडेटेड 11 October 2024 at 16:57 IST
ससेक्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, 40 साल का अनुभव... कौन हैं नोएल टाटा? जो बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन
Who is Noel Tata : रतन टाटा के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद उनके सौतेले भाई, नोएल टाटा को TATA का नया चेयरमैन बनाया गया है। जाने उनके बारे मे सबकुछ।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Who is Noel Tata: मंगलवार रात भारत और दुनिया के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें याद करते हुए दुख जाहिर किया, पूरी दुनिया में बड़ी-बड़ी हस्तियां रतन टाटा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। बड़ी सफलताओं के बावजूद उनके सरल स्वभाव की चर्चाएं हो रही है, हो भी क्यों न इतने अरबों खरबों का मालिक जब ये ध्यान रखें कि उनके कुत्ते की तबीयत खराब है इसलिए वो अर्वाड लेने नहीं जाएंगे, क्योंकि वह अपने कुत्ते को अकेला नहीं छोड़ना चाहते थे। उनकी दिल को छू लेने वाली बातें आज दूनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है, उनकी हर खूबियों को लोग आज याद कर रहे हैं, लेकिन इस बीच एक और नाम चर्चा में है जो कि वास्तव में रतन टाटा के सौतेले भाई हैं, उनका नाम है नोएल टाटा (Noel Tata)। यहां जानिए नोएल टाटा के बिजनेस और उनकी पढ़ाई (Noel Tata Education in Hindi) के बारे में, आखिर कौन हैं नोएला टाटा (Noel Tata) ? जिन्हें टाटा ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है।
कौन हैं नोएला टाटा ? Who is Noel Tata
- सभी जानते हैं कि रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट की स्थापना और विकास में खास भूमिका निभाई थी, उनके जाने के बाद मुंबई में एक बैठक हुई जिसमें नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ये पहले इन संस्थाओं में ट्रस्टी के तौर पर शामिल थे।
- टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी TATA Sons में टाटा ट्रस्ट की एक बड़ी हिस्सेदारी है, इसमें करीब 66 फीसदी की हिस्सेदारी है। टाटा ट्रस्ट के तहत ही Tata Group संचालित है। ये ट्रस्ट परोपकारी पहल और शासन की देखरेख के लिए काम करता है।
- ससेक्स यूनिवर्सिटी, यूके और INSEAD में इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) से नोएल टाटा ने पढ़ाई की है। नोएल को उनके रणनीतिक कौशल और समूह के विजन के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। नोएल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें चेयरमैन और सर रतन टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन के तौर पर चुना गया है।
- नोएल टाटा 40 सालों से भी ज्यादा वक्त से टाटा ग्रुप से जुड़े हुए हैं। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। दरअसल रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा ने पहली शादी सूनी टाटा से की थी, जिनसे उनके 2 बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए।
- सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसमैन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं। नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी रहे हैं। नोएल टाटा, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी टाटा समूह की कंपनियों के अध्यक्ष हैं, साथ ही टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 October 2024 at 16:37 IST