अपडेटेड 2 March 2026 at 23:46 IST
Israel-Iran war: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ओमान तट के पास ऑयल टैंकर पर ड्रोन बोट से बड़ा हमला, एक भारतीय की मौत
Israel-US Strikes on Iran: ईरान-इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। वहीं, ईरान भी कई देशों को निशाना बना रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 9 min read

US- Israel attack on Iran Updates: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू हो गए हैं। एक तरफ अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। दूसरी ओर ईरान भी पलटवार करते हुए कई देशों को टारगेट कर रहा है। हिजबुल्लाह भी इस जंग में कूद गया है। लेबनान ने इजरायल पर रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए इसे पढ़ें...
2 March 2026 at 19:24 IST
ईरान ने नियुक्त किया कार्यवाहक रक्षा मंत्री
US-Israel Attack on Iran Live Updates: ईरानी मीडिया के अनुसार सैयद माजिद इबन अल रेजा को ईरान का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले वाले जनरल की इजरायली-US हमलों में मौत हो गई थी।
X पर प्रेसिडेंशियल कम्युनिकेशंस के डिप्टी मेहदी तबातबाई ने कहा, “राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के ऑर्डर से, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल माजिद एबनेलरेजा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री बनाया गया है।”
2 March 2026 at 17:11 IST
ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, भारतीय की मौत
ओमानी अधिकारियों का दावा है कि एक तेल टैंकर पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे धमाका हुआ और आग लग गई। ईरान खाड़ी में अपना जवाबी हमला जारी रखे हुए है।
बताया जा रहा है कि हमले के कारण मुख्य इंजन रूम में आग लग गई और धमाका हो गया, जिससे एक क्रू मेंबर, जो एक भारतीय नागरिक था, वह मारा गया है।
Advertisement
2 March 2026 at 15:59 IST
ईरानी इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी ढेर
US- Israel attack on Iran Live Updates: इजरायल-ईरान जंग के बीच IDF मे बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने ईरानी इंटेलिजेंस के कई बड़े अधिकारियों को मार गिराया है। इसमें इज़राइल मामलों’ के इंटेलिजेंस डिप्टी मिनिस्टर सैयद याह्या हामिदी भी शामिल हैं, जिन्होंने ईरान और विदेशों में यहूदियों, पश्चिमी एक्टर्स और सरकार के विरोधियों को टारगेट करने वाली आतंकवादी गतिविधियों को लीड किया है। इसके अलावा जासूसी डिवीजन के हेड जलाल पोर हुसैन और कई सीनियर अधिकारी भी मारे गए हैं।
2 March 2026 at 15:43 IST
हम अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार- ईरानी विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मीडिया से कहा है कि ईरान हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहा है।
उन्होंने कहा कि ईरान का रिकॉर्ड डिप्लोमैसी के मामले में अच्छा है, लेकिन अमेरिका का रिकॉर्ड बहुत खराब और नकारात्मक रहा है।
Advertisement
2 March 2026 at 14:46 IST
ईरान में अब तक 555 लोगों की मौत
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक 555 लोगों की मौत हो गई है। राज्य मीडिया ने रेड क्रिसेंट के हवाले से यह जानकारी दी।
2 March 2026 at 13:55 IST
कुवैत में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उनके देश में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। हालांकि इन विमानों में सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन हादसों के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।
2 March 2026 at 13:11 IST
सऊदी अरब के ऑयल रिफायनरी पर ड्रोन हमला
ईरान ने सऊदी अरब के ऑयल रिफायनरी पर ड्रोन हमला किया है। इस हमले से रिफायनरी में आग लग गई है और ऊंचा काला धुआं उठ रहा है।
2 March 2026 at 12:41 IST
कतर एयरवेज ने फ्लाइट ऑपरेशन रोका
कतर एयरवेज ने कहा कि कतर का एयरस्पेस लगातार बंद होने की वजह से उसके फ्लाइट ऑपरेशन कुछ समय के लिए रोक दिए गए हैं। एयरलाइन ने कहा कि कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी के इसे फिर से खोलना सुरक्षित होने की पुष्टि करने के बाद ही सर्विस फिर से शुरू होंगी।
2 March 2026 at 12:21 IST
लेबनान में 31 लोगों की मौत
लेबनान पर इजरायल के हमलों में कुल 31 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बेरूत के दक्षिणी इलाकों में 20 लोग मारे गए और 91 लोग घायल हुए। वहीं, दक्षिण लेबनान में 11 लोगों की मौत हुई और 58 लोग घायल बताए गए हैं।
2 March 2026 at 11:51 IST
खामेनेई की हत्या के बाद श्रीनगर में प्रदर्शन
J&K पुलिस ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जबकि एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं।
2 March 2026 at 11:19 IST
कुवैत में F15 लड़ाकू विमान क्रैश
कुवैत में अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान क्रैश होने की खबर सामने आई है। ईरान से जुड़े कुछ हैंडल्स ने विमान को मार गिराने का दावा किया। सामने आए वीडियो में विमान में हवा में ही आग लगते हुए देखा जा सकता है। काफी देर तक वह हवा में गोल-गोल घूमते हुए नीचे गिर जाता है।
2 March 2026 at 10:55 IST
कुवैत में बज रहे सायरन
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुवैत में सायरन बज रहे हैं। कुछ घंटों के अंदर ऐसा कम से कम तीसरी बार हुआ है।
2 March 2026 at 10:20 IST
अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा ईरान- अली लारीजानी
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा। मौजूदा हालात में बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। ईरान अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा।
2 March 2026 at 10:00 IST
ब्रिटिश एयरबेस पर ईरान का ड्रोन हमला
साइप्रस की सरकार ने बताया कि देश के दक्षिणी तट पर स्थित ब्रिटिश एयरबेस RAF अक़्रोतिरी पर ईरान समर्थित ड्रोन ने हमला किया। हमले से केवल सीमित नुकसान हुआ और कोई बड़ा खतरा नहीं पैदा हुआ। साइप्रस के प्रवक्ता कॉन्स्टेंटिनोस लेतिम्बियोटिस ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं और ब्रिटेन के साथ मिलकर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
2 March 2026 at 09:58 IST
गृह मंत्रालय की राज्यों को चिट्ठी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर ईरान पर इजरायल-US के हमलों के बाद भारत में होने वाली हिंसा के बारे में आगाह किया है। अधिकारी ने बताया कि यह चिट्ठी 28 फरवरी को भेजी गई थी, जिसमें राज्यों से ईरान के समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों की पहचान करने को कहा गया है जो भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।
2 March 2026 at 08:48 IST
प्रदर्शन के बाद कश्मीर में हाई अलर्ट
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में कल हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर है।
2 March 2026 at 08:47 IST
भारत में इजरायल के राजदूत का बयान
भारत में इजरायल के एम्बेसडर रियूवेन अजार ने कहा, “हम पिछले 24 घंटों से कई देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसमें विदेश मंत्री गिदोन सार और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच हुई टेलीफोन बातचीत भी शामिल है। उन्होंने हालात पर अपने विचार साझा किए और हम अपने सभी दोस्तों और साथियों को इस ऑपरेशन के मकसद, इजरायल की चिंताओं और उन वजहों के बारे में बता रहे हैं कि हम इस खतरे के साथ और क्यों नहीं रह सकते। आने वाला खतरा यह है कि ईरानी न सिर्फ अंडरग्राउंड हो जाएंगे, बल्कि इस हद तक अंडरग्राउंड हो जाएंगे कि वे अपनी क्षमताओं को टारगेट करने वाले हमले से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने न्यूक्लियर हथियार बनाने का फैसला किया। इसलिए, हम नॉर्थ कोरिया जैसी स्थिति में नहीं पड़ना चाहते। यह इस क्षेत्र के लिए बहुत बुरा होगा। इसका मतलब होगा कि ईरानी सरकार को इस इलाके के किसी भी देश को डराने और हमला करने की पूरी छूट मिल जाएगी, भले ही वह पहले की तुलना में ज्यादा आक्रामक तरीके से ऐसा करता रहा हो। इसलिए मुझे लगता है कि इस कार्रवाई से पश्चिम एशिया का क्षेत्र पहले की तुलना में कहीं अधिक स्थिर क्षेत्र बन गया है।”
2 March 2026 at 08:41 IST
खामेनेई की मौत पर क्या बोला चीन?
ईरान पर हमले को लेकर चीन का बयान आया है। चीन ने हमले कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता पर हमला और उनकी हत्या ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का अपमान है। चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है। हम सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने, तनावपूर्ण स्थिति को और बढ़ने न देने तथा मध्य पूर्व और समूचे विश्व में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास करने की अपील करते हैं।
2 March 2026 at 08:40 IST
कई देशों ने की ईरान के हमलों की निंदा
कई देशों ने एक बयान जारी कर ईरान के हमलों की संयुक्त निंदा की है। इसमें अमेरिका, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब साम्राज्य और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं, जिन्होंने बयान में कहा कि ईरान द्वारा क्षेत्र भर में संप्रभु क्षेत्रों के खिलाफ की गई अंधाधुंध और लापरवाह मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इन हमलों का लक्ष्य बहरैन, इरा, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के क्षेत्रीय क्षेत्रों को बनाया गया। ये अनुचित हमले संप्रभु क्षेत्रों को निशाना बना रहे थे, नागरिक आबादी को खतरे में डाल रहे थे और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा रहे थे।
2 March 2026 at 08:39 IST
ईरान का यरूथलम पर हमला
इजरायल और ईरान में जारी भीषण संघर्ष ईरान ने यरूशलम में मिसाइल दागी है। हमले में छह लोगों के घायल होने की खबर है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 08:58 IST