ट्रंप ने फिर दिया दुनिया को झटका, अमेरिका ने रूस-ईरान समेत 75 देशों के नागरिकों को वीजा देने पर लगाई रोक, जानिए क्यों लिया फैसला

US Visa Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को एक और बड़ा झटका दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय (स्टेट डिपार्टमेंट) ने 75 देशों के नागरिकों को वीजा देने पर बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में रूस से लेकर ईरान और ब्राजील जैसे देशों के नाम भी शामिल हैं।

us has suspended visa processing for citizens of 75 countries like russia brazil iran
अमेरिका ने रूस-ईरान समेत 75 देशों के नागरिकों को वीजा देने पर लगाई रोक, जानिए क्यों लिया फैसला us | Image: social media

US Visa Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को एक और बड़ा झटका दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय (स्टेट डिपार्टमेंट) ने 75 देशों से आने वाले आवेदकों के वीजा प्रोसेसिंग को पूरी तरह रोक दिया है। इस लिस्ट में ईरान से लेकर रूस, अफगानिस्तान, इराक नाइजीरिया और ब्राजील जैसे नाम शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन का यह फैसला आवेदकों की कड़ी जांच के हिस्से के तौर पर लिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह नियम आगामी 21 जनवरी से पूरे देश में लागू हो जाएगा। 

75 देशों की लिस्ट में ये नाम भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका द्वारा बैन 75 देशों की लिस्ट में रूस से लेकर ब्राजील के अलावा, थाईलैंड, सोमालिया, ईरान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया, इराक, मिस्र, यमन के नाम भी शामिल है। इस देशों के नागरिकों को अमेरिका का वीजा अब नहीं मिलेगा। ट्रंप के इस फैसले को लेकर तर्क दिया जा रहा है कि अमेरिका इस फैसले से उन लोगों को रोकना चाहता है, जो सरकारी मदद पर निर्भर रहते हैं। बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंध तब तक जारी रह सकता है, जब तक जांच की प्रक्रियाओं का पुनर्मूल्यांकन पूरा नहीं हो जाता है।

ट्रंप प्रशासन ने क्यों लिया फैसला?

बताया जा रहा है कि एक जांच में पता चल है कि अमेरिकी अधिकारियों के सामने टैक्सपेयर्स के पैसे के गलत इस्तेमाल का मलाल आया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। अमेरिका के इस फैसले का उद्देश्य ऐसे लोगों को देश में एंट्री देने से रोकना है, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी सहायता ले रहे हैं।

ट्रंप टैरिफ का झटका पहले ही दे चुके हैं

अमेरिका द्वारा 75 देशों के नागरिकों का वीजा न देना दुनिया के लिए दूसरा झटका है। ट्रंप रूस समेत कई देशों पर 50 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगा चुके हैं। भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर भी ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है। वहीं, ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर भी ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाया है। इसके अलावा, वो चीन के ऊपर 100 फीसदी टैरिफ लगाया हैं।
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड