LIVE BLOG

अपडेटेड 15 July 2024 at 15:20 IST

Live: ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद बाइडेन का देश के नाम संबोधन,कहा-अमेरिका इस रास्ते पर नहीं चल सकता

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी हिंसा की घटना हुई है। शनिवार पेन्सिलवेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली में गोलीबारी हुई है। हमले में ट्रंप बाल-बच गए। घटना के लगभग 24 घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में बाइडेन ने घटना की निंदा की और कहा कि अमेरिका हिंसा के रास्ते पर नहीं चल सकता।

US President Joe Biden
US President Joe Biden | Image: AP

15 July 2024 at 15:20 IST

पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से ट्रंप पर किया था हमला-अमेरिकी मीडिया

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक ट्रम्प पर हमले के बाद पुलिस ने हमलावर के घर पर रेड की। वहां से विस्फोटक बरामद होने की बात सामने आई है। साथ ही ये जांच में यह भी बात सामने आई है कि हमलावर पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से ट्रंप पर हमला किया था।


15 July 2024 at 13:09 IST

स्पोर्ट्स क्लब का मेंबर था मैथ्यू-FBI

ट्रंप पर हमले की जांच कर रही FBI ने हमलावार मैथ्यू क्रूक्स को लेकर बड़ी जानकारी दी है। FBI के मुताबिक 20 साल का मैथ्यू पेंसिल्वेनिया के एक स्पोर्ट्स क्लब का मेंबर था।  इस क्लब में 200 यार्ड की राइफल शूटिंग की रेंज भी है। हालांकि, अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि क्या वो राइफल शूटिंग रेज का मेंबर है या नहीं।
 


Advertisement

15 July 2024 at 11:24 IST

हमले के बाद ट्रंप का CT स्कैन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में जानलेवा हमला किया गयाथा। हमले में ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को गोली छूते हुए निकल गई थी। अमेरिका मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हमले के बाद ट्रंप का CT स्कैन किया गया। उन्हें कान पर गहरी चोट लगी थी।


15 July 2024 at 10:18 IST

रिपब्लिकन पार्टी के कंवेंशन में जुटेंगे 50 हजार लोग

अमेरिका के विस्कोंसिम राज्य की मिल्वॉकी शहर में रिपब्लिकन पार्टी का कंवेंशन सोमवर को होना है। इसके लिए ट्रंप  विस्कोंसिम पहुंच गए हैं।  यहां पार्टी उन्हें औपचारिक रूप से उम्मीदवार नामित करेगी। इस केंवेंशन में 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। हमले के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


Advertisement

15 July 2024 at 10:03 IST

रिपब्लिकन पार्टी का कंवेंशन आज

ट्रंप पर हमले के बाद आज रिपब्लिकन पार्टी का कंवेंशन है। इस केंवेंशन में 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रपति चुनावे के लिए इस कंवेंशन में ट्रंप को आधिकारिक तौर पर रिपब्लकिन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। इसका आयोजन अमेरिका के विस्कोंसिम राज्य की मिल्वॉकी शहर में हो रहा है।


15 July 2024 at 09:14 IST

शूटर ने अकेले ही घटना को दिया अंजाम -FBI

ट्रंप पर हमले की जांच कर रही है कि जांच एजेंसी FBI ने कहा कि अब तक की जांच से संकेत मिलता है कि शूटर ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया है। एजेंसी ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रहे हैं कि इस हमले में उसकी किसी ने मदद की थी या नहींं।


15 July 2024 at 09:11 IST

हमलावर की गाड़ी और घर से विस्फोटक बरामद

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक हमले के बाद जांच एजोसियों ने हमलावर की गाड़ी और घर से विस्फोटक भी मिले हैं। हालांकि, अब तक हमले की वजह सामने नहीं आ पाई है। वहीं, वर्ल्ड लीडर्स ने ट्रंप पर हुए हमले की निंदा की है और घटना पर दुख जताया है।
 


15 July 2024 at 07:58 IST

बाइडेन ने अमेरिकी के लोगों से ये अपील

रविवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने देशवासियों से ‘एक राष्ट्र के रूप में एकजुट’ होने की अपील की और कहा कि वह इस हमले से जुड़े घटनाक्रम के सिलसिले में स्वतंत्र सुरक्षा समीक्षा का आदेश दे रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से हमलावर के इरादे या किसी संबद्धता के बारे में कोई धारणा नहीं बनाने की अपील की।


15 July 2024 at 07:55 IST

FBI को इस जांच में सहयोग करें-बाइडेन

हमले की घटना की जांच के बारे में बात करते हुए बाइडन ने कहा कि FBI इस जांच का नेतृत्व कर रही है, जो अभी अपने शुरुआती चरण में है। हमें अभी तक शूटर के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं सभी से आग्रह करता हूँ, कृपया उसके इरादों या उसके जुड़ाव के बारे में अनुमान न लगाएँ। FBI को अपना काम करने दें और उनकी सहयोगी एजेंसियों को अपना काम करने दें। गहन और तेज़ जाँच के निर्देश दिए गए हैं।


15 July 2024 at 07:51 IST

मैंने ट्रंप से बात कर उनका हाल जाना-बाइडेन

ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कल रात मैंने डोनाल्ड ट्रम्प से बात की, मैं आभारी हूं कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। मैं उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हम मारे गए पीड़ित के परिवार के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। वे एक पिता थे। वे अपने परिवार को गोलियों से बचा रहे थे और उन्होंने अपनी जान गंवा दी।
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 July 2024 at 07:54 IST