अपडेटेड 5 November 2025 at 09:46 IST

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने अमेरिका में रचा इतिहास, ट्रंप की धमकियों के बावजूद बने न्यूयॉर्क सिटी के सबसे युवा मुस्लिम मेयर

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बन गए हैं। उनकी जीत से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है।

Zohran Mamdani, Donald Trump
Zohran Mamdani, Donald Trump | Image: AP
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया है। 34 साल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए। मंगलवार को संपन्न मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर चुने गए हैं। बुधवार को घोषित हुए आधिकारिक नतीजों में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा को भारी मतों से हराया।

ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर हैं। उनकी जीत से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ममदानी का विरोध कर रहे थे। उन्होंने यहां तक धमकी दे दी थी कि न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक देंगे। धमकियों और आलोचनाओं के बावजदू डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने अपना दबादबा बनाए रखा। मगर चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अब अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क का नेतृत्व जोहरान ममदानी के हाथों में आ गया है।

जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क शहर के मेयर 

इस जीत के साथ, डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी शहर के पहले मुस्लिम मेयर बनने का इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं 1 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के बाद, वे एक सदी से भी ज्यादा समय में शहर के सबसे युवा मेयर भी बन जाएंगे। वह एरिक एडम्स का स्थान लेंगे, जिन्होंने सितंबर में चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था। चुनाव मंगलवार सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक हुए थे। यह चुनाव डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद का पहला बड़ा चुनाव था।

कौन हैं जोहरान ममदानी?

जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था और वे न्यूयॉर्क में पले-बढ़े। वो  2018 में अमेरिकी नागरिक बन गए। न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य ममदानी खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट बताते हैं। वे प्रसिद्ध भारतीय फिल्मकार मीरा नायर और युगांडाई-भारतीय लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं। उनकी जीत से अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय में काफी खुशी है। ममदानी की जीत पर डेमोक्रेटिक पार्टी में जश्न का माहौल है।

Advertisement

जोहरान ममदानी की जीत पर जश्न

जोहरान ममदानी की जीत पर उनके समर्थक ने कहा, हम एक उज्ज्वल और सुंदर भविष्य की आशा करते हैं। हम दुनिया को एक संदेश देने जा रहे हैं और उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मुस्लिम मेयर के अधीन रहने वाले यहूदी लोगों का उदाहरण दिखाने जा रहे हैं। लोगों को सीखना चाहिए और देखना चाहिए कि यह कैसे काम कर सकता है, यह फिलिस्तीन में भी और दुनिया के कई हिस्सों में भी काम कर सकता है। 

ट्रंप की धमकियों के बावजूद रचा इतिहास

ममदानी की जीत न्यूयॉर्क शहर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक के रूप मे देखा जा रहा है, जो अमेरिका के सबसे बड़े शहर में बढ़ती प्रगतिशील गति को रेखांकित करती है। यह भी सवाल है कि वह ट्रंप से कैसे निपटेंगे, जिन्होंने शहर पर कब्जा करने, फंडिग रोकने और जीतने पर ममदानी को गिरफ्तार करके निर्वासित करने की तक की धमकी दी थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन, बना आग का गोला... US में बड़ा विमान हादसा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 November 2025 at 09:41 IST