चाकू की नोक पर पार्किंग से अगवा कर महिला से रेप, कोर्ट ने सुनाई 120 साल की सजा, Apple Watch और जेनेटिक तकनीक से पकड़ा गया बलात्कारी

अमेरिका के इलिनॉय में स्टारबक्स पार्किंग से 21 साल की महिला का अपहरण कर बलात्कार करने वाले 42 साल के टिमोथी डुबॉइस को कोर्ट ने 120 साल की सजा दी। पीड़िता की एप्पल वॉच और जेनेटिक तकनीक से अपराधी पकड़ा गया। मई 2026 में उसने अपराध कबूल किया।

Woman abducted and raped from Starbucks parking lot Perpetrator sentenced to 120 years
42 साल के शख्स को 120 साल की सजा | Image: Edwardsville Intelligencer

अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक डरावनी घटना सामने आई है। 42 साल के टिमोथी डुबॉइस (Timothy DuBois) को एक 21 साल की युवती का अपहरण करके उससे बलात्कार करने के मामले में 120 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह सजा 9 जुलाई 2026 को कोर्ट ने दी।

11 नवंबर, 2022 को वेटरन्स डे (Veterans Day) के दिन यह घटना हुई। कोलिंसविले शहर में स्टारबक्स की पार्किंग लॉट में 21 साल की महिला अपनी कार में बैठकर अपने ऑर्डर का इंतजार कर रही थी। तभी मास्क लगाए और चाकू लेकर टिमोथी डुबॉइस उसके पास आया। उसने महिला को डरा-धमका कर कार में जबरदस्ती बिठा लिया और उसे ट्रॉय शहर ले गया। वहां उसने महिला के साथ बलात्कार किया।

डुबॉइस ने महिला का मोबाइल फोन बंद कर दिया था ताकि कोई उसका पता न लगा सके, लेकिन उसकी एप्पल वॉच चल रही थी। हमले के बाद वो फिर महिला को वापस स्टारबक्स के पास के इलाके में ले आया। वहां उसने महिला के सिर पर कोट डाल दिया और भाग गया।

पुलिस ने कैसे पकड़ा?

पीड़िता की एप्पल वॉच से पुलिस को हमले की जगह का पता चल गया। वहां से एक इस्तेमाल किया गया कंडोम भी बरामद हुआ। जेनेटिक जेनियोलॉजी नाम की नई तकनीक से अपराधी की पहचान हुई। घटना के 4 महीने बाद टिमोथी डुबॉइस को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस के साथ 12 अन्य एजेंसियों ने मिलकर जांच की थी।

Advertisement

कोर्ट में क्या हुआ?

मई 2026 में टिमोथी ने अदालत में अपने सारे अपराध कबूल कर लिए। उसने कबूल किया कि उसने स्टारबक्स इसलिए चुना था क्योंकि वहां महिलाएं ज्यादा आती हैं और उसने पीड़िता को इसलिए चुना क्योंकि वह अकेली थी। अदालत ने उसे तीन गंभीर आरोपों में दोषी पाया। 9 जुलाई, 2026 को जज ने उसे कुल 120 साल की जेल की सजा सुनाई।

स्टेट अटॉर्नी ने क्या कहा?

यह घटना दिखाती है कि अकेले रहते हुए भी महिलाओं को सतर्क रहना जरूरी है। अदालत ने सख्त सजा देकर साफ संदेश दिया है कि ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैडिसन काउंटी के स्टेट अटॉर्नी टॉम हैन ने कोर्ट में कहा, “मैं इस युवती को सिर्फ पीड़िता नहीं कहना चाहता। मुझे लगता है कि वह असली विजेता है।”

Advertisement

ये भी पढ़ें: सरकारी बस में सफर करने निकले मंत्री, कंडक्टर बोला- खुले पैसे नहीं हैं तो नीचे उतरो, सरप्राइज चेक में बस स्टाफ की पोल खोली

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड