अपडेटेड 20 January 2025 at 13:43 IST
Trump Oath Ceremony: अमेरिका के राष्ट्रपति 20 जनवरी को ही क्यों लेते हैं शपथ, क्या है इसके पीछे वजह
डोनाल्ड ट्रंप आज दूसरी बार राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका की कमान संभालने जा रहे हैं। आइए जानते हैं अमेरिका में 20 जनवरी की तारीख क्यों है खास..
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Donald Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप आज, 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कई देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य लोगों इस पल का साक्षी बनने के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंच रहे हैं। 20 जनवरी का दिन अमेरिका के लिए बेहद खास होता है। हर चार साल पर होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद इसी तारीख को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति शपथ लेते हैं। आइए बताते हैं कि ऐसा क्यों और कब से चली आ रही है ये परंपरा।
अमेरिका में हर 4 साल में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होता है और 20 जनवरी को नया राष्ट्रपति शपथ लेता है। अगर इस तारीख को रविवार का दिन हो तो राष्ट्रपति निजी समारोह में शपथ लेते हैं और अगले दिन सार्वजनिक समारोह का आयोजन किया जाता है। मगर किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 20 जनवरी को ही होता है। कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिरकार 20 जनवरी को ही अमेरिका नए राष्ट्रपति को शपथ क्यों दिलाई जाती है। तो आईए जानते हैं कि इससे पीछे की महत्वपूर्ण वजहों और यह परंपरा अमेरिका में कबसे चलती आ रही है इसके बारे में ।
पहली बार अमेरिकी संसद के अंदर शपथ ग्रहण
डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद दूसरी बार राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका की कमान संभालने जा रहे हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होने जा रहा है जिसमें दुनिया के कई देशों के दिग्गज शामिल होने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह इस बार अमेरिकी संसद के अंदर कैपिटल रोटुंडा हॉल में होगा। 40 साल बाद अमेरिका के इतिहास में ऐसा हो रहा है जब किसी राष्ट्रपति को इनडोर शपथ दिलाई जाएगी। कड़ाके ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
20 जनवरी को क्यों लेते हैं राष्ट्रपति शपथ
बता दें कि अमेरिका में हर नया राष्ट्रपति 20 जनवरी को ही शपथ लेता है और दफ्तर संभालता है। मगर 1933 से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की तारीख कुछ और थी। फिर 1933 में नेब्रास्का के सीनेटर जॉर्ज नॉरिस की पहल पर संविधान में 20वां संशोधन किया गया था। इस दिन को अमेरिका में इनॉग्रेशन डे भी कहा जाता है। इसी दिन अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी शपथ लेते हैं।
Advertisement
पहले कब होता था अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ
अमेरिका में 1933 से पहले तक राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की तारीख 20 जनवरी के बदले 4 मार्च हुआ करती थी। राष्ट्रपति चुनाव के करीब दो महीने बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाता था। 1789 में जब से अमेरिकी संविधान अस्तित्व में आया, तब से 4 मार्च की तारीख राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के लिए तय थी। मगर यह प्रक्रिया लंबी और जटिल हो गई थी।
कब परंपरा में किया गया बदलाव
चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह में लंबे गेप को 1933 में दूर किया गया। 1933 में अमेरिका के संविधान में 20वां संशोधन किया गया। इसके बाद से राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की तारीख 4 मार्च की बजाय 20 जनवरी कर दी गई। इस संशोधन के बाद फ्रैंकलिन डी. रूसवेल्ट अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने 1933 में 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। तब से ही यह परंपरा चली आ रही है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 January 2025 at 13:25 IST