अपडेटेड 19 January 2026 at 09:08 IST
India-US Trade Deal: 'भारत में AI पर अमेरिका क्यों करे खर्च?' ट्रंप के सलाहकार ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर AI खर्च और रूसी तेल आयात को लेकर हमला किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी नागरिक भारत में AI सेवाओं के लिए क्यों पैसे दें।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

India AI Services News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ट सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी नागरिक भारत में AI सेवाओ के लिए क्यों पैसे दें। नवारो ने 'रियल अमेरिका वॉइस' पर स्टीव बैनन से बातचीत में कहा कि ChatGPT जैसी सेवाएं अमेरिकी बिजली पर चलती हैं, जिससे भारत-चीन जैसे देशों को फायदा पहुंचता हैं।
नवारो ने भारत को दुनिया का सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश बताया। उन्होंने रूसी तेल आयात को 'खून का पैसा' करार दिया, जो यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देता है। दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीद पर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिससे व्यापार समझौता अटका हुआ है। फिलहाल नवारो के इस भारत के AI वाले बयान पर दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी प्रभावित हो सकती है। वहीं, भारत ऊर्जा सुरक्षा के लिए रूसी तेल खरीद को जायज ठहराता है।
नवारो की भारत पर विवादास्पद टिप्पणियां
ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो का ये बयान ऐसे टाइम पर आया है जब ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल खरीद जारी रखने के कारण भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा रखा है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत रुकी हुई है। भारत रूस से छूट पर तेल खरीदता रहा है, जो 2019-20 में 1.7 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में 35 प्रतिशत हो गया है। भारत इसे ऊर्जा सुरक्षा का मामला बताता है और कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध नहीं तोड़ रहा।
नवारो ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही कड़े टैरिफ नीति के समर्थक रहे हैं। वे चीन पर टैरिफ लगाने में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। भारत पर उनकी पुरानी टिप्पणियां भी विवादास्पद रही हैं, जैसे 2025 में 'ब्राह्मण' एनोलॉजी का इस्तेमाल, जिसकी भारत ने कड़ी निंदा की थी। फिलहाल भारत ने इस बयान को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 19 January 2026 at 07:48 IST