'चलो भाई सोते हैं...', कौन हैं इल्हान उमर, जिनका डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया मजाक? बोलने के लहजे की भी उतारी नकल
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यंग्यात्मक तंज के बाद सोमालिया में जन्मीं और अमेरिका की चर्चित नेता इल्हान उमर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने उन्हें निशाने पर लिया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Who is Ilhan omar: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर मुस्लिम महिला सांसद इल्हान उमर पर टिप्पणी की। ट्रंप ने उनकी शादी का मजाक उड़ाने के साथ-साथ उनके गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में आकर रहने पर तंज कसा। ट्रंप के इस हमले के बाद एक बार फिर लोगों का ध्यान इल्हान की ओर चला गया कि आखिर ये महिला कौन हैं।
इल्हान उमर का जन्म साल 1982 में सोमालिया में हुआ था। उन्हें सोमालिया में गृहयुद्ध के चलते आठ साल की उम्र में देश छोड़ना पड़ा था। सन 1995 में अमेरिका में बसने से पहले उन्होंने केन्या के एक रिफ्यूजी कैंप में चार साल बिताया था। अमेरिका आने के पांच साल बाद साल 2000 में इल्हान को नागरिकता मिली थी।
2018 में पहली बार बनीं सांसद
इल्हान बहुत कम उम्र में राजनीति में आईं और साल 2018 में पहली बार सांसद बनीं। इसके बाद उनका नाम बढ़ते चला गया और अब तक राजनीति में सक्रिय हैं। इल्हान अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख मुस्लिम सांसदों में से एक हैं। वह अपने तीखे हमलों के लिए जानी जाती हैं।
भाई से शादी वाला क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इल्हान के बारे में कहा गया है कि उन्होंने इमिग्रेशन फ्रॉड करने के लिए अपने बायोलॉजिकल भाई से शादी रचाई थी। हालांकि इसका किसी जांच में सबूत नहीं मिला। इसके बावजूद ट्रंप उनके अमेरिका में आने को लेकर सवाल उठाते रहते हैं।
Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक उड़ाते हुए क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा की रैली अपने भाषण में इल्हान उमर का जिक्र किया था। उन्होंने नाम लेते हुए उनके बोलने के लहजे की नकल उतारी। उन्होंने इल्हान उमर के खिलाफ पुराने आरोपों को उठाते हुए उनके निजी रिश्तों पर टिप्पणी की। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में एक काल्पनिक बात साझा करते हुए कहा कि डार्लिंग, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... गुड नाइट, भाई... चलों बिस्तर पर सोने चलते हैं। इसके अलावा उन्होंने इल्हान के मूल देश सोमालिया का जिक्र करते हुए भी वहां के हालात को लेकर बयान दिए।