'वो यूरेनियम भंडार मुझे...', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर बड़ी जीत का किया दावा; बोले- डील साइन करने मैं खुद जा सकता हूं इस्लामाबाद
अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए पहल तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर बड़ी जीत का दावा ठोंक दिया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर अपनी बड़ी जीत का दावा किया है। साथ ही ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान अपने रिच यूरेनियम के भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की पहल की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि डील साइन करने के लिए मैं पाकिस्तान जा सकता हूं।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग भले ही अभी थमी हुई हो, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस्लामाबाद में वार्ता फेल होने के बाद ट्रंप ने एक बार फिर ईरान से बातचीत की पेशकश की है। जल्द ही सीजफायर या स्थायी युद्धविराम को लेकर दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत होने वाली है। लेकिन यह बातचीत कब और कहां होगी ये अभी फाइनल नहीं हो पाया है।
ट्रंप ने फिर किया ईरान पर बड़ी जीत का दावा
ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता से पहले राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर बड़े-बड़े दावे करने शुरू कर दिए हैं। इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन के सीजफायर का ऐलान के बाद ट्रंप पर अब ईरान पर बड़ी जीत का दावा किया है। ट्रंप ने कहा, "हमें बहुत जल्द जीत मिलने वाली है। ये लोग लड़ाके थे। उनके (ईरान) पास कोई नेवी नहीं बची है। 158 जहाज समुद्र में डूबे हुए हैं। ईरान की नौसेना पूरी तरह तबाह हो चुकी है। हमें बहुत जल्द जीत मिलने वाली है। "
पाकिस्तान के लिए ट्रंप ने क्या कहा?
वहीं, शांति पहल के लिए पाकिस्तान की कोशिशों की ट्रंप ने तारीफ करते हुए कहा, "मैं पाकिस्तान जाऊंगा, हां। पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है। अगर इस्लामाबाद में डील साइन होती है, तो मैं जा सकता हूं। फील्ड मार्शल बहुत अच्छे रहे हैं। प्रधानमंत्री पाकिस्तान में सच में बहुत अच्छे रहे हैं। मैं जा सकता हूं। वे मुझे चाहते हैं।"
Advertisement
ईरान-अमेरिका के बीच फिर होगी शांति वार्ता
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा 6 सप्ताह के संघर्ष के बाद दोनों पक्ष अब शांति समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान 'न्यूक्लियर डस्ट' लौटाने के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। वे लगभग सभी बातों पर सहमत हो गए हैं। उन्हें अब बातचीत के लिए बैठना होगा। हालांकि ईरान के तरफ से ट्रंप के दावों पर फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।