अपडेटेड 4 January 2026 at 07:19 IST

Venezuela से न्यूयॉर्क लाए गए राष्ट्रपति Nicolas Maduro, अमेरिकी एयरस्ट्राइक में 40 लोगों की मौत का दावा

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य हमले में मौत का आंकड़ा 40 बताा जा रहा है। वहीं, राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका अस्थायी रूप से देश को चलाएगा। जानें ट्रंप का वेनेजुएला प्लान क्या है?

Trump / Venezuelan President Nicolas Maduro
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो | Image: X

Venezuela deaths: वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य हमले में अभी तक 40 लोगों की मौत हो गई है। इसमें नागरिक और सैनिक शामिल है। इस ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है। 

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को 4 जनवरी की आधी रात अमेरिका लाया गया। अमेरिकी सेना का विमान न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरा। मादुरो को कड़ी सुरक्षा के बीच प्लेन से उतारा गया। उनका मुंह ढंका हुआ था।

मादुरो को अमेरिकी सैनिकों ने बेडरूम से घसीटकर निकाला 

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बेस पर बने हैंगर में रखा गया है, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। इसके बाद मादुरो को न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन ले जाया गया, जहां उन्हें मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। अगले हफ्ते मैनहैटन की फेडरल कोर्ट में उन पर ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि उन्होंने मादुरो और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया था।

ट्रंप का वेनेजुएला प्लान

ट्रंप ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिजॉर्ट में कहा कि अमेरिका कुछ समय के लिए वेनेजुएला का नियंत्रण अपने हाथ में लेगा। उन्होंने जोर दिया, 'जब तक सुरक्षित नहीं होता, हम देश चलाएंगे। हम यह जोखिम नहीं ले सकते कि कोई और कब्जा कर ले जिसके मन में वेनेजुएला के लोगों का हित न हो।'

Advertisement
Venezuelan President Nicolas Maduro first photo

हम चलाएंगे वेनेजुएला- ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के तुरंत बाद अब अमेरिका वेनेजुएला को चलाएगा। उन्होंने कहा- 'हम देश को तब तक चलाएंगे जब तक हम एक सुरक्षित, सही और समझदारी भरा बदलाव नहीं कर लेते। हम नहीं चाहते कि कोई और इसमें शामिल हो और हमारे सामने वही स्थिति हो जो पिछले कई सालों से थी। इसलिए हम देश को चलाएंगे।' ट्रंप ने यह नहीं बताया कि सत्ता के इस बदलाव में कितना समय लगेगा।

ट्रंप ने कहा, दुनिया का कोई भी देश वह हासिल नहीं कर सकता जो अमेरिका ने किया। या सच कहूं तो, बहुत कम समय में, वेनेजुएला की सभी मिलिट्री क्षमताएं बेकार हो गईं, क्योंकि हमारी सेना के पुरुषों और महिलाओं ने, हमारे साथ काम करते हुए, कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर, आधी रात को मादुरो को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। अंधेरा था, कराकस की ज्यादातर लाइटें बंद थीं, यह हमारी एक खास काबिलियत की वजह से हुआ।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम इस देश को चलाने जा रहे हैं', ट्रंप ने हमले के बाद वेनेजुएला पर किया कब्जा? जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 January 2026 at 07:19 IST