US-Iran War: होर्मुज में फिर शुरू हुआ युद्ध! अमेरिका हमलों से दहला ईरान का लारक द्वीप, जवाब में तेहरान ने भी US ठिकानों पर दागी मिसाइल

अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के लारक द्वीप पर हमला कर दो मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया है। इस ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

US Strikes Iranian Launchers On Larak Island
अमेरिका हमलों से दहला ईरान का लारक द्वीप | Image: AP

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के लारक द्वीप पर हमला कर दो मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया है। यह जुलाई के अंत के बाद ईरान के खिलाफ अमेरिका की पहली बड़ी सैन्य कार्रवाई है और करीब एक महीने में पहली मिलिट्री एक्शन मानी जा रही है। इस हमले के जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के सैनिकों को होर्मुज जलडमरूमध्य में रॉकेट दागने की तैयारी करते देखे जाने के बाद उन्होंने दो ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाया। ईरान के सरकारी न्यूज एजेंसी IRIB ने बताया कि इस हमले में  कई सैनिक और ईरानी नागरिक मारे गए हैं। अमेरिकी सेना की इस नई कार्रवाई ने दुनिया के सबसे अहम शिपिंग रास्तों में से एक के आसपास तनाव फिर से बढ़ा दिया है।

लारक द्वीप पर ईरान के दो लॉन्चरों पर हमला

अमेरिकी अधिकारी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा, “आज अमेरिकी सेना ने लारक द्वीप पर ईरान के दो लॉन्चरों पर हमला किया। आईआरजीसी के सैनिकों को होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते देखा गया था। यह हमला पहले से की गई एक एहतियाती कार्रवाई थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने कहा कि IRGC की सेनाओं को लॉन्च की तैयारी करते देखा गया था, जबकि अमेरिकी सेना ने बताया कि उसने पिछले ही हफ्ते जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों से समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम पूरा कर लिया था।

लारक द्वीप ईरान के लिए क्यों है महत्वपूर्ण?

बता दें कि लारक द्वीप होर्मुज के दक्षिण और केशम द्वीप के पूर्व में स्थित है। यह तेहरान से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 1,100 किलोमीटर दूर है। यह ईरान के सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह बंदर अब्बास के बिल्कुल करीब स्थित है। यह जलमार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक है और  रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य के बीचों-बीच आता है।  लारक द्वीप पर हमले के बाद ईरान बौखला उठा और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागी दी।

Advertisement

जवाब में ईरान ने जॉर्डन में दागी मिसाइल

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जवाबी कार्रवाई का दावा करते हुए जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने की बात कही है। ईरान ने इसे जानलेवा हमला करार दिया है और बदला लेने की घोषणा की है। IRGC के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अमेरिका को इस हमले की कीमत आर्थिक और सैन्य दोनों मोर्चों पर चुकानी होगी। ताजा हमले के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।
 

यह भी पढ़ें: 'हिंदू सभी का सम्मान करते हैं', टोरंटो में बोले RSS चीफ मोहन भागवत

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड