US Mosque Shooting: मां के घर से लेकर लाया गन, टीनएजर्स ने अमेरिका की मस्जिद को क्यों दहलाया? अंधाधुंध फायरिंग में सुरक्षा गार्ड समेत 5 की मौत

सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग में सुरक्षा गार्ड समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस हमले को अंजाम देने वाला दो टीनएजर्स थे, आशंका जताई जा रही है कि बाद में दोनों ने खुद को भी शूट कर लिया।

US Mosque Shooting
US Mosque Shooting | Image: Reuters

अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। सोमवार को हुई गोलीबारी में सुरक्षा गार्ड समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार हमलावर दो संदिग्ध किशोर थे। दोनों के शव मस्जिद परिसर के पास एक गाड़ी मिला है। सैन डिएगो पुलिस ने बताया कि 17 और 19 साल के दो टीनएजर्स ने इस हमले को अंजाम दिया है। संभावना है कि बाद में दोनों ने खुद को गोली मार ली।

सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना दोपहर 12 बजे (स्थानीय समयानुसार) से कुछ ही देर पहले हुई थी। परिसर में एक स्कूल भी संचालित होता है, जहां बच्चों को अरबी भाषा, इस्लामिक स्टडीज और कुरान की शिक्षा दी जाती है। घटना के समय परिसर में कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल स्कूल के सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

सबसे बड़ी मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस ने बताया कि सोमवार को कैलिफो र्निया के सैन डिएगो के इस्लामिक सेंटर में दो टीनएज बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें मस्जिद के बाहर तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक सिक्योरिटी गार्ड था। इसके बाद दोनों संदिग्धों की मौत हो गई, जो शायद खुद को गोली मार ली।

मां ने बताया हथियार लेकर गया था बेटा

यह मस्जिद मेक्सिको सीमा के पास के क्षेत्र की सबसे बड़ी मस्जिद है। स्कॉट वाहल ने बताया कि अधिकारियों को सबसे पहले स्थानीय समयानुसार सुबह 9:42 बजे एक मां का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा घर से भाग गया है। संदिग्ध की मां को लगा कि उसका बेटा आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है और उसने बताया कि उसके घर से कई हथियार गायब हैं। उसका बेटा एक साथी के साथ था।

Advertisement

कार के अंदर मिली दोनों हमलावर की बॉड़ी

इसके कुछ देर बाद ही मस्जिद से फायरिंग की खबर आ गई। पुलिस जब तक घटना स्थल पर पहुंची तो तीन लोग मृत मिले, जिसमें मस्जिद का एक सुरक्षागार्ड भी शामिल है। बात में दो और लोगों की मौत हो गई। हमले में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सुरक्षागार्ड की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई। बाद में दोनों संदिग्ध घटनास्थल पास ही एक कार के अंदर मृत पाए गए। पुलिसे ने आशंका जताई है कि दोनों ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

टीनएजर्स ने अमेरिका की मस्जिद को क्यों दहलाया?

अधिकारियों ने CNN को बताया कि संदिग्धों में से एक ने अपने घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिस्में नस्ल के आधार पर गर्व से जुड़ी बातें लिखी थीं। संदिग्ध की मां ने यह नोट पुलिस को दी दिया। पुलिस ने उसमें लिखी सारी बातों के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी, सिवाय इसके कि उसमें हेट स्पीच लिखी थीं। पुलिस का कहना है कि इस्लामिक केंद्र को कोई विशेष धमकी नहीं दी गई थी। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों में से एक पर हेट स्पीच लिखी हुई मिली।

Advertisement

यह भी पढ़ें: '2-3 दिन के बाद करेंगे ईरान पर हमला', डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड