अपडेटेड 12 March 2026 at 07:52 IST
Iran-Israel: ईरानी सेना ने अमेरिका MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा तो ट्रंप बोले बड़ी कीमत चुकानी होगी; अयातुल्ला खामेनेई को लेकर भी कर दिया बड़ा ऐलान
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग 13वें दिन में प्रवेश कर गया है। दोनों और से ताबड़तोड़ हमले अब भी जारी है। इस बीच ईरानी सेना ने एक और अमेरिका MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

मिडिल ईस्ट में तनाव अब भी जारी है। अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 13वां दिन है। दोनों ओर से हमले जारी हैं। ईरानी सेना ने एक और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को हवा में मार गिराने का दावा किया है। ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने केरमान प्रांत में एक और US MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है। सेना की ओर से इसका वीडियो भी जारी किया गया है। इधर अमेरिका और इजरायल की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है। IDF ने तेहरान में कई ईरानी आतंकी शासन की संपत्तियों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर बड़ी चेतावनी दी है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस जंग के पहले दिन ही जीत हासिल कर ली थी। US आर्मी ने ईरान में लगभग सभी संभावित टारगेट को खत्म कर दिया है। ट्रंप ने एक फिर चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी ईरान को बड़ी कीमत चुकाने होगी।
ईरान को बड़ी कीमत चुकाने होगी-ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमने उनकी नौसेना, उनकी वायु सेना, उनके सभी एंटी-डिफेंस को खत्म कर दिया है। किसी ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। हमारे पास दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी सेना है। उन्होंने दुनिया को 47 साल का नुकसान पहुंचाया है। अब, वे इसकी बड़ी कीमत चुका रहे हैं।"
अयातुल्ला खामेनेई पर क्या बोले ट्रंप?
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के बेटे सुप्रीम लीडर बने रहते हैं, तो क्या वह ईरान के साथ लड़ाई में जीत का ऐलान करेंगे? के सवाल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैंने अभी अलग-अलग देशों के लीडर्स से बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा।
Advertisement
ट्रंप ने आगे कहा, ‘मैंने इसे अपने पहले टर्म में बनाया था और मैंने इसका इस्तेमाल किया था, लेकिन मुझे एहसास नहीं था कि मैं इसका इतना इस्तेमाल करूंगा। लेकिन हमारे पास दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी सेना है। कोई भी इसके आस-पास नहीं है।’
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 07:52 IST