इस देश में 'एयर स्ट्राइक' कर बोले ट्रंप- Merry Christmas To Terrorists, अमेरिकी सेना ने ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना
पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया में ईसाइयों पर हमलों को लेकर चेतावनी दी थी और सैन्य कार्रवाई की तैयारी के संकेत दिए थे। नाइजीरिया में बोको हराम और ISIS से जुड़े समूहों की वजह से लंबे समय से हिंसा चल रही है, जहां ईसाई समुदायों पर हमले बढ़े हैं। यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन की कड़ी नीति का हिस्सा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

US Airstrikes In Nigeria : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस की रात को एक बड़ा ऐलान किया। उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकवादियों के खिलाफ शक्तिशाली और घातक हवाई हमले किए। ये हमले उन आतंकियों पर किए गए जो मुख्य रूप से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बना रहे थे और उनकी हत्याएं कर रहे थे।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "आज रात, कमांडर इन चीफ के रूप में मेरे निर्देश पर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में ISIS के आतंकी गंदगियों के खिलाफ शक्तिशाली और घातक हमला किया। ये आतंकी मुख्य रूप से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बना कर क्रूर हत्याएं कर रहे थे, ऐसी स्तर पर जो कई वर्षों या सदियों में नहीं देखा गया!"
'Merry Christmas To Terrorists'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्होंने मैंने पहले इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि अगर ईसाइयों की हत्या नहीं रुकी तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, और आज रात वो कीमत चुकाई गई। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कई सटीक हमले किए। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनकी अगुवाई में अमेरिका रेडिकल इस्लामिक आतंकवाद को फलने-फूलने नहीं देगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "ईश्वर हमारी सेना को आशीर्वाद दे और सभी को मेरी क्रिसमस, जिसमें मारे गए आतंकी भी शामिल हैं। अगर ईसाइयों की हत्या जारी रही तो ऐसे और कई आतंकी मारे जाएंगे।"
रक्षा सचिव ने की पुष्टि
अमेरिकी अफ्रीका कमांड (AFRICOM) ने पुष्टि की कि ये हमले नाइजीरियाई सरकार के अनुरोध पर किए गए और सोकोटो राज्य (Sokoto State) में कई ISIS आतंकियों को मार गिराया गया। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी इसकी पुष्टि की और कहा कि नाइजीरियाई सरकार के सहयोग के लिए आभारी हैं।
Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी चेतावनी
पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया में ईसाइयों पर हमलों को लेकर चेतावनी दी थी और सैन्य कार्रवाई की तैयारी के संकेत दिए थे। नाइजीरिया में बोको हराम और ISIS से जुड़े समूहों की वजह से लंबे समय से हिंसा चल रही है, जहां ईसाई समुदायों पर हमले बढ़े हैं। हालांकि, नाइजीरियाई सरकार का कहना है कि हिंसा धार्मिक नहीं बल्कि जटिल सुरक्षा मुद्दों से जुड़ी है और दोनों समुदाय प्रभावित होते हैं।
यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन की कड़ी नीति का हिस्सा है, जो वैश्विक स्तर पर ईसाई समुदायों की रक्षा पर जोर दे रही है। हमलों के सटीक नुकसान की अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन यह स्पष्ट है कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है।