US-Iran War: सीजफायर के बीच अमेरिका ने ईरानी ठिकानों पर किया हमला, ट्रंप ने कहा- ये जवाबी कार्रवाई सिर्फ 'लव टैप'
US-Iran War Update: होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी हमले के जवाब में अमेरिका ने काशेम और बंदर अब्बास पर जवाबी हमले किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे 'लव टैप' बताया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

US-Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर विस्फोटक मोड़ पर पहुंच गया है। सीजफायर की कोशिशों के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। ईरान द्वारा अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइल दागने के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के काशेम (Qeshm) और बंदर अब्बास (Bandar Abbas) पर भारी बमबारी की है।
होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल अटैक के बाद जवाबी कार्रवाई
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, 7 मई 2026 को अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान ईरान ने मिसाइलों, ड्रोनों और छोटी लड़ाकू नौकाओं से हमला किया।
हमले के जवाब में अमेरिकी वायुसेना और नौसेना ने ईरान के उन सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया जहां से मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए जा रहे थे। इसमें कमांड सेंटर और खुफिया निगरानी केंद्रों को निशाना बनाया गया।
इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कार्रवाई को 'लव टैप' (Love Tap) करार देते हुए कहा कि हमारे आधुनिक डिस्ट्रॉयर जहाजों ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही भस्म कर दिया।
Advertisement
ईरान में धमाके और एयर डिफेंस एक्टिव
ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, होर्मोजगन प्रांत, सिरिक और मीनाब शहर में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। वहीं, हमलों के बाद ईरान ने अपनी राजधानी तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह एक्टिव कर दिया है।
ईरानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई खुद युद्ध जैसी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने पहले उनके तेल टैंकर पर हमला कर सीजफायर तोड़ा था।
Advertisement
‘कड़ा जवाब' दिया जाएगा: ईरान
इन हमलों के बाद ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका ने नागरिक इलाकों पर भी हमला किया है और इसका 'कड़ा जवाब' दिया जाएगा। वहीं, US सेंट्रल कमांड ने विमान वाहक पोत यूएसएस जॉर्ज ए डब्ल्यू बुश से उड़ान भरते लड़ाकू विमानों की तस्वीरें जारी कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।