अमेरिका, भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं: ब्लिंकन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं। उन्होंने मंगलवार को इटली के फ्यूजी में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं। उन्होंने मंगलवार को इटली के फ्यूजी में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही।
ब्लिंकन ने लिखा, “अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और मैंने आज इटली में हुई मुलाकात के दौरान वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे निरंतर घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की।”
एंटनी ब्लिंकन और जयशंकर की मुलाकात
उन्होंने मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की। जयशंकर ने भी ‘एक्स’ पर बैठक के बारे में पोस्ट किया और कहा कि उन्होंने ब्लिंकन के साथ वैश्विक स्थिति और भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की, जो लगातार प्रगति कर रही है। बैठक के बाद विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “अमेरिका वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ करीबी समन्वय जारी रखना चाहता है।”
मिलर ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ब्लिंकन और जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए अमेरिका और भारत की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।