US Attack Iran: अमेरिका ने ईरान को फिर दहलाया, इस्फहान शहर को किया धुआं-धुआं; ट्रंप ने शेयर किया बंकर-बस्टर बम गिराने का VIDEO

अमेरिका ने फिर से ईरान को अपना निशाना बनाया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के प्रमुख शहर इस्फाहान में बड़ा हमला किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बंकर-बस्टर बमों से किए गए इस हमले का खौफनाक वीडियो शेयर किया है।

US Hits Irans Isfahan Nuclear Hub With Bunker Busters
मेरिका ने ईरान को फिर दहलाया | Image: X

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष ने एक बार फिर भीषण रूप ले लिया है। अमेरिका ने फिर से ईरान को अपना निशाना बनाया। अमेरिकी सेना ने ईरान के प्रमुख शहर इस्फाहान में बड़ा हमला किया है। हवाई हमलों के दौरान सैन्य ठिकानों पर भीषण विस्फोट हुए, जिनमें एक गोला-बारूद डिपो भी क्षतिग्रस्त हो गया और कई अन्य विस्फोट भी हुए। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्फाहन पर किए गए बंकर-बस्टर बमों (penetrator munitions) से हमले का खौफनाक वीडिया शेयर किया है।

ईरान के मध्य शहर इस्फहान में भारी हवाई हमलों के दौरान हुए भीषण विस्फोटों से शहर का आसमान धुआं-धुआं हो गया। ये हमले मौजूदा संघर्ष में सबसे भीषण बमबारी में से एक माना जा रहा है। इन हमलों में इस्फहान के एक प्रमुख गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया गया, जिससे कई शक्तिशाली विस्फोट हुए और पूरे क्षेत्र में आग के ऊंचे गोले और झटके महसूस किए गए। 

ट्रंप ने शेयर किया हमले का खौफनाक वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर हमले का खौफनाक वीडियो शेयर किया है, इसके बाद इस हमले के प्रभाव और बढ़ गया है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, यह अमेरिका के अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है। इस्फाहान शहर पर करीब 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बम गिराए गए हैं। 

ईरान के परमाणु ठिकानों को बनाया निशान

इस हमले का मुख्य उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना बताया जा रहा है। इस्फाहान शहर करीब 23 लाख की आबादी वाला है और यहां बद्र मिलिट्री एयरबेस भी स्थित है। हमले के बाद रात के अंधेरे में जोरदार विस्फोट हुए और आसमान में आग की लपटें दिखाई दीं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि हमला ईरान की परमाणु सुविधाओं से जुड़े इलाके के पास हुआ।

Advertisement

बंकर-बस्टर बम ने मचाई तबाही

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, हमले में 2000-पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के भारी बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस हमले में बड़ी संख्या में ऐसे बम दागे गए, जो गहरे बंकरों और मजबूत संरचनाओं को नष्ट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें:  इजरायलियों की हत्या करने वाले फिलिस्तीनियों को अब सीधे मिलेगी मौत की सजा

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड