Iran-US War: जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमला, 2 की मौत, बौखलाए ट्रंप ने ईरान को तबाह करने के दिए आदेश; कई शहरों में भीषण बमबारी से हड़कंप

जॉर्डन में ईरानी सेना के हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कई शहरों पर भीषण बमबारी की है।

Iran-US War
जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमला, 2 की मौत, बौखलाए ट्रंप ने ईरान को तबाह करने के दिए आदेश | Image: AP

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध ने अब बेहद खतरनाक रूप ले लिया है। दोनों और भीषण हमले जारी है। ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में दो अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। ईरान की इस कार्रवाई से अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप गुस्से में लाल हो गए हैं। ट्रंप के सीधे निर्देश पर अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के खिलाफ आक्रामक सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। दक्षिणी ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी की गई है।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने आधिकारिक पुष्टि की है कि ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिक शहीद हो गए, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। एक अमेरिकी सैनिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हमले में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

ईरान के शहरों पर भीषण बमबारी

U.S. सेंट्रल कमांड ने ट्वीट किया, "आज शाम 6 बजे ET पर, कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर U.S. सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए। इन हमलों का मकसद होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल शिपिंग के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कम करना है, और साथ ही उन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) बलों को तुरंत सजा देना है जिन्होंने कल रात जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमले किए थे।"

जॉर्डन में ईरान के हमले में अमेरिकी सैनिक की मौत

जानकारी के मुताबिक, ईरान ने जॉर्डन में तैनात अमेरिकी बेस पर एक साथ ड्रोन और मिसाइलों से हमला बोला। अमेरिकी सेना ने ईरान के इस हमले को सुनियोजित बताया। इन हमलों के बाद हालात और बिगड़ गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले की निंदा करते हुए तुरंत जवाबी कार्रवाई के आदेश दे दिए। इसके बाद अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। दक्षिणी ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी से हड़कंप मच गया है।

Advertisement

मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालत

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हुए ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के पीछे IRGC का हाथ था। अमेरिकी सेना ने बताया कि 17 जुलाई को जॉर्डन में ईरानी हमलों के दौरान दो अमेरिकी सैनिक मारे गए, जबकि एक सैनिक लापता है। इन हमलों में चार सैनिक घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल ले जाया गया। अब ट्रंप के ऐलान के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। मिडिल ईस्ट में ताजा हमलों से हड़कंप मच गया है। 

यह भी पढ़ें: ईरान का US का ड्रोन गिराने का दावा, होर्मुज के 2 जहाजों में धमाका

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड