"मैं शिकार नहीं...", मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन के साथ संबंधों से किया साफ इनकार, कहा- "प्रतिष्ठा खराब करने की साजिश"
Melania Trump ने जेफरी एपस्टीन से किसी भी संबंध की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे एपस्टीन और Ghislaine Maxwell की गतिविधियों से अनजान थीं। मेलानिया ने इन अफवाहों को अपनी प्रतिष्ठा खराब करने की साजिश बताया और एपस्टीन के पीड़ितों के लिए सार्वजनिक सुनवाई की मांग की।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Melania Trump on Epstein Files: व्हाइट हाउस में पहली बार बयान देते हुए अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन से अपने किसी भी गलत संबंध की खबरों को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि इन झूठी अफवाहों को अब खत्म होना चाहिए।
मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस से बयान जारी करते हुए एपस्टीन से अपने किसी भी संबंध की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को जानबूझकर खराब करने की कोशिशें हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ फैलाई जा रही कहानियां और तस्वीरें पूरी तरह से झूठी हैं।
मेलानिया ट्रंप ने ग्रैंड फोयर में लगभग पांच मिनट तक बयान पढ़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी साख को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक और वित्तीय मकसद से झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, “एपस्टीन से मुझे जोड़ने वाली झूठी खबरों को आज ही खत्म होना चाहिए। जो लोग मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं, उनमें नैतिकता, विनम्रता और सम्मान की कमी है।”
ट्रंप से मुलाकात
उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि वे एपस्टीन की कभी दोस्त नहीं रहीं। न्यूयॉर्क और पाम बीच के सोशल सर्किल में कभी-कभी दोनों को एक ही पार्टी में आमंत्रित किया जाता था, लेकिन बस इतना ही था। एपस्टीन के डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कराने के अफवाहों को लेकर उन्होंने साफ कहा कि एपस्टीन ने उन्हें डोनाल्ड ट्रंप से कभी नहीं मिलवाया। वे एपस्टीन की द्वीप या उसके प्राइवेट प्लेन पर कभी नहीं गईं।
Advertisement
"मैं एपस्टीन की शिकार नहीं"
मेलानिया ट्रंप ने कहा कि एपस्टीन या उसकी साथी घिसलेन मैक्सवेल (Ghislaine Maxwell) के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं था। मैक्सवेल के साथ सिर्फ बहुत सामान्य ईमेल हुए थे। मेलानिया ने जोर देकर कहा, “मैं एपस्टीन की कोई शिकार नहीं हूं। मैं उनके अपराधों के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। मैं इन अपराधों में किसी भी रूप में शामिल नहीं थी।”
कौन था जेफरी एपस्टीन?
जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जो नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण और तस्करी करता था। 2019 में गिरफ्तारी के बाद जेल में उसकी मौत हो गई थी। उनके मामले में कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए, जिसकी वजह से कई अफवाहें फैलीं। यह बयान इसलिए खास है क्योंकि मेलानिया ट्रंप आमतौर पर इस तरह के मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बोलती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये झूठी कहानियां और तस्वीरें पूरी तरह गलत हैं।