सुनवाई के दौरान ही महिला जज अपने चैंबर में बड़े अफसर के साथ बनाने लगती थी संबंध... जानिए क्या मिली सजा

जांच में पता चला कि अमेरिकी फेडरल जज ने अपने चैंबर में एक पुलिस अधिकारी के साथ यौन संबंध बनाए और इस बारे में झूठ बोला। शुरुआत में इनकार करने के बाद सबूत सामने आने पर जज ने स्वीकार कर लिया।

US federal judge faces disciplinary action for having sex in chambers
सांकेतिक फोटो | Image: AP

एक अमेरिकी फेडरल जज पर गंभीर आरोप साबित हुए हैं। जांच में पता चला कि उन्होंने अपने चैंबर में एक पुलिस अधिकारी के साथ यौन संबंध बनाए और इस बारे में झूठ बोला। जज पर लगा आरोप साबित हो गए हैं।

ये पूरा मामला अमेरिका के अटलांटा फेडरल कोर्ट का है। फेडरल जज और एक टॉप पुलिस अधिकारी के बीच लंबे समय से संबंध थे। जज और पुलिस अधिकारी दोनों पहले से शादीशुदा हैं। जज एक हाई रैंकिंग पुलिस अधिकारी के साथ लगभग 2 साल तक अवैध संबंध रखे।

महिला जज ने कई बार काम के समय में अपने चैंबर में यौन संबंध बनाए। उनके स्टाफ ने किसिंग और कराहने की आवाजें सुनी। यह सब उनके कर्मचारियों के सुनने की दूरी पर हुआ।

जज ने क्या किया?

शुरू में जब जांच हुई तो जज ने इन आरोपों से इनकार कर दिया। उन्होंने शिकायत करने वाले क्लर्क पर ही उल्टा आरोप लगाया। बाद में सबूत सामने आने पर उन्होंने संबंध स्वीकार कर लिया। 11वीं सर्किट (अलाबामा, जॉर्जिया और फ्लोरिडा) की न्यायिक परिषद और अमेरिकी न्यायिक सम्मेलन की आचरण समिति ने इस जज के खिलाफ शिकायत की जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की पुष्टि की।

Advertisement

जांच में क्या निकला?

जांच कमेटी ने 6 पूर्व लॉ क्लर्क्स से पूछताछ की, दस्तावेज, सुरक्षा फुटेज और विजिटर लॉग चेक किए। यहां तक कि चैंबर की लेआउट के हिसाब से ध्वनि परीक्षण भी करवाया गया। जज ने शुरुआत में आरोपों से इनकार किया और उन्हें बेबुनियाद बताया, लेकिन बाद में जांच में सच बोलने लगे।

क्या सजा मिली?

जांच रिपोर्ट के अनुसार जज ने करीब दो साल तक हाई रैंकिंग पुलिस अधिकारी के साथ यौन संबंध रखा। अदालत की जांच समिति ने उन्हें निजी रूप से फटकार लगाई है। उन्हें अपने स्टाफ को लिखित माफी नामे देना होगा। चीफ जज बनने जैसे कुछ महत्वपूर्ण पदों से दूर रहना होगा, लेकिन वे अभी भी जज बनी हुई हैं।

Advertisement

समिति ने ज्यादा सख्त सजा इसलिए नहीं दी, क्योंकि जज ने बाद में सच बोल दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारी से अपना संबंध तोड़ लिया और राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहने का वादा किया। पहले उनका कामकाजी रिकॉर्ड अच्छा था। यह मामला अमेरिका में फेडरल जजों की जवाबदेही पर सवाल उठाता है। जजों को उम्र भर के लिए नियुक्त किया जाता है, इसलिए उन्हें हटाना बहुत मुश्किल होता है।

ये भी पढ़ें: तेजी से बदल रहा ट्रेंड, आप भी हो जाइए तैयार... AI बॉट के साथ हो सकता है आपका अगला जॉब इंटरव्यू; ऐसे करें तैयारी

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड