व्हाइट हाउस में खलबली, अमेरिकी टॉप अधिकारियों के बेस में अज्ञात ड्रोन घुसपैठ, विदेश और रक्षा मंत्री के घर के ऊपर खतरा?
वाशिंगटन के आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखे गए। ये वो ही जगह है जहां विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं। अमेरिकी अधिकारी अभी तक पता नहीं लगा पाए हैं कि ड्रोन कहां से आए थे। ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के बीच अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। वाशिंगटन के एक आर्मी बेस के ऊपर कुछ अज्ञात ड्रोन देखे गए हैं। बड़ी बात ये है कि इस आर्मी बेस में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) रहते हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने इन ड्रोनों को देखा, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए या किसके हैं। यह घटना इसलिए ज्यादा चिंता की बात है क्योंकि अभी अमेरिका और इज़राइल मिलकर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग मान रहे हैं कि ये ड्रोन ईरान की तरफ से बदला लेने की कोशिश हो सकते हैं।
इस खबर के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा को और सख्त कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रुबियो और हेगसेथ को कहीं और सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने का भी सोचा जा रहा था, लेकिन अभी वे उसी बेस पर ही रह रहे हैं।
बेस पर सुरक्षा और सख्त
पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा कारणों से मंत्रियों की लोकेशन पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। अधिकारियों ने बेस पर सुरक्षा और सख्त कर दी है। व्हाइट हाउस में इस पर बैठक हुई और रुबियो-हेगसेथ को कहीं और शिफ्ट करने पर भी विचार किया गया, लेकिन अभी वे वहीं रह रहे हैं।
Advertisement
दूतावासों को अलर्ट जारी
अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। अभी तक कोई बड़ा हमला या खतरा नहीं हुआ है, लेकिन यह घटना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चेतावनी की तरह है। इसके अलावा, अमेरिका ने दुनिया भर में अपने दूतावासों को अलर्ट जारी किया है और कई घरेलू बेस पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जांच जारी है और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
ये भी पढ़ें: Donald trump ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी! कहा- अगर कतर पर हमला किया, तो साउथ पार्स होगा पूरी तरह नष्ट