अपडेटेड 30 April 2025 at 22:56 IST

अंग्रेज ने विदेश में लहराया भारत का झंडा, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को चिढ़ाया मुंह, कहा- India will occupy Pakistan; VIDEO

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोशित एक विदेशी नागरिक ने भारत का झंडा लहराकर पाक को मुंह चिढ़ाया।

British Man Proudly Waves Indian Flag, Bashes Pakistan Over Kashmir On Streets of London, Video Viral
ब्रिटिश आदमी ने गर्व से भारतीय झंडा लहराया, कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की। | Image: X

पहलगाम में निर्दोष हिन्दुओं पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं इस आतंकी हमले की दुनियाभर में आलोचना की जा रही है। दुनियाभर के लोग आतंकी हमले के बाद एकजुटता और भारत का समर्थन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लंदन की सड़कों पर एक ब्रिटिश व्यक्ति भारतीय झंडा थामे भारत के समर्थन में खड़ा है। इतना ही नहीं, वह शख्स पाकिस्तान को चिढ़ाने की कोशिश भी कर रहा है।

वीडियो में एक ब्रिटेन का एक व्यक्ति पार्क में घूमता हुआ दिखाई देता है, जहां कुछ पाकिस्तानी भी मौजूद थे। वह व्यक्ति भारतीय झंडा लहराना शुरू कर देता है और ‘भारत जिंदाबाद’ और ‘कश्मीर भारत का है’ के नारे लगाने लगता है। कई पाकिस्तानी उसे घेरने के लिए आए, लेकिन वह व्यक्ति बिना डरे भारत का तिरंगा लहराते हुए नारे लगाता रहता है।

पाकिस्तान को बताया असफल राष्ट्र

ब्रिटेन का वो नागरिक यहीं नहीं रुका; उसने आगे पाकिस्तानियों की आलोचना करते हुए उसे एक असफल राष्ट्र बताया। उसने भारत की प्रशंसा करते हुए बताया कि कैसे भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में कभी कोई मैच नहीं हारा। व्यक्ति ने पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने पर पाकिस्तान की घोर निंदा भी की। वीडियो 30 अप्रैल को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो  तेजी से वायरल हो रहा है और इसे 311.6K से अधिक बार देखा जा चुका है।

वायरल वीडियो पर लोगों का आया रिएक्शन

वीडियो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में नेटिज़ेंस इस आदमी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। लोग उसके हिम्मत की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस अंग्रेज को भारत में सच बोलने और अच्छे कर्म करने के लिए व्यापारिक अधिकार दिए जाएं। उसके पूर्वजों द्वारा किए गए अत्याचारों को माफ कर दिया गया है क्योंकि वह वर्तमान में उनके गलत कामों को सही कामों से बदल रहा है और विकसित हुआ है।" एक यूजर ने लिखा, "सच बोलने वाले अंग्रेज को भारत की ओर से सलाम और सम्मान।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "वे केवल उसे परेशान कर सकते थे क्योंकि उसने तथ्य बताए थे!"

Advertisement

दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर पहलगाम आतंकी हमले की निंदा कर रहे हैं, जिसमें भारत ने एक नौसेना अधिकारी सहित 26 लोगों को खो दिया था। भारत ने इस बार पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कूटनीतिक कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें: Pahalgam: भारत के एक्शन के डर से आर्मी चीफ मुनीर समेत कई नेता बिल में घुसे... अब जेल में बंद इमरान खान भी मार रहे फुंफकार

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 30 April 2025 at 22:56 IST