अपडेटेड 27 April 2024 at 18:48 IST
धरती पर घूमकर चले गए Alien? न्यूयॉर्क के आसमान में UFO दिखने का दावा, विमान से महिला ने बनाया VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एक कमर्शियल फ्लाइट में सवार महिला ने बनाया है। यह घटना उस वक्त कैद हुई, जब महिला विमान की खिड़की से वीडियो बना रही थी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Alien Aircraft : एलियंस को लेकर हर किसी के मन में अनगिनत सवाल होते हैं। क्या हमारी धरती के अलावा भी किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है? इस सवाल के जवाब की तलाश दुनियाभर के वैज्ञानिक कर रहे हैं। अभी तक एलियन (Alien) के होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। नासा भी एलियन दुनिया, एलियन की मौजूदगी या UFO के होने से इनकार करता है, लेकिन कई लोग अलग-अलग समय में UFO और एलियंस के होने और दिखाई देने का दावा करते हैं।
एलियंस और UFO को लेकर आए दिन अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कहा जाता है कि एलियंस हमारी धरती पर बार-बार आते हैं। अब ऐसा ही एक नया दावा किया गया है। न्यूयॉर्क शहर के आसमान में एक UFO जैसी रहस्यमयी चीज उड़ती हुई दिखाई दी है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के आसमान में एलियन का विमान नजर आया है।
विमान से महिला ने बनाया VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एक कमर्शियल फ्लाइट में सवार महिला ने बनाया है। महिला यात्री मिशेल रेयेस के कैमरे में यह घटना उस वक्त कैद हुई, जब वो विमान की खिड़की से वीडियो बना रही थी। यह अजीब घटना 25 मार्च की बताई जा रही है। मिशेल रेयेस ने जैसे ही आसमान में अजीब चीज देखी, उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
महिला ने इसकी जानकारी मेल कर अमेरिका के परिवहन विभाग की एजेंसी Federal Aviation Administration को भी दी, लेकिन उन्हें FAA की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। बता दें, अमेरिका में UFO देखने का दावा करना आम बात है। हालांकि अमरीका के प्रतिरक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन को अभी तक एलियन टेक्नोलॉजी का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके अलावा ब्रिटेन में UFO देखने के हजारों दावे किए जा चुके हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें: बवंडर से थर्राया अमेरिका! नेब्रास्का में तांडव मचाते दिखा तूफान, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं इमारतें
Disclaimer: ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। रिपब्लिक भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 April 2024 at 18:48 IST