Donald Trump: 'अमेरिका लौट आया है, सेना गोला-बारूद के साथ दुश्मन को...', होर्मुज बंद के ऐलान पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को फिर से दहलाने की दी धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट के जरिए ईरान को फिर से दहलाने की धमकी दे डाली है। ट्रंप ने होर्मुज को लेकर भी साफ कर दिया है कि वो खुला रहना चाहिए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका-ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि दोनों के बीच तल्खी फिर बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर डील को लेकर एक बार फिर से ईरान को वार्निंग दी है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि असली समझौता होने तक अमेरिका सेना ईरान के अंदर और उसके आस-पास मौजूद रहेगी। ट्रंप ने फिर दोहराया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और होर्मुज भी खुला रहना चाहिए।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट के जरिए ईरान को फिर से दहलाने की धमकी दे डाली है। उन्होंने लिखा है- "US के सभी जहाज, विमान और सैनिक, साथ ही अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और कोई भी दूसरी चीज जो पहले से ही काफी कमजोर हो चुके दुश्मन को पूरी तरह से खत्म करने और तबाह करने के लिए सही और जरूरी हो, ईरान के अंदर और आस-पास तब तक मौजूद रहेंगे, जब तक कि असली समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता।"
ट्रंप ने फिर दी ईरान को दहलाने की धमकी
ट्रंप ने स्थाई युद्ध विराम को लेकर कहा, "अगर किसी भी वजह से ऐसा नहीं होता है, जिसकी संभावना बहुत कम है, तो 'गोलीबारी शुरू हो जाएगी', जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी होगी - उससे भी ज्यादा बड़ी, बेहतर और ताकतवर। यह बात बहुत पहले ही तय हो गई थी और इसके उलट कही जा रही सभी झूठी बातों के बावजूद - कोई भी परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहेगा।
अमेरिकी सेना अपनी जीत का इंतजार कर रही-ट्रंप
ईरान को वार्निंग देते हुए ट्रंप ने साफ कर दिया कि हमारी महान सेना गोला-बारूद जमा कर रही है और आराम कर रही है। असल में, वह अपनी अगली जीत का इंतजार कर रही है। पोस्ट के अंत में ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका लौट आया है'।
Advertisement
मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ी टेंशन
बता दें कि मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों भीतर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। ईरान को लगा था कि सीजफायर के बाद लेबनान पर अटैक नहीं होगा लेकिन इजरायल लगातार मिसाइलें दाग रहा है। इस बात से नाराज ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को साफ चेतावनी दे दी है कि अगर बिना अनुमति गुजरने पर निशाना बनाया जाएगा।