अपडेटेड 22 July 2025 at 07:42 IST
ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, सार्वजनिक हुए मार्टिन लूथर किंग जूनियर से जुड़े FBI रिकॉर्ड, 1968 में गोली मारकर हुई थी हत्या
ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर पर FBI की निगरानी के रिकॉर्ड जारी कर दिए , जबकि उनके परिवार और नागरिक अधिकार समूह, जिसका नेतृत्व उन्होंने 1968 में अपनी हत्या तक किया था उसने इसका विरोध किया था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Martin Luther King Jr Assassination Files : दिवंगत नोबेल पुरस्कार विजेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Jr.) के FBI की निगरानी वाले रिकॉर्ड डॉनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सार्वजनिक कर दिए हैं। जबकि मार्टिन लूथर किंग जूनियर के परिवार और नागरिक अधिकार संगठन (जिसका नेतृत्व उन्होंने 1968 में अपनी हत्या तक किया) ने इसका विरोध किया था। इसके बावजूद ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
इस रिकॉर्ड के डिजिटल दस्तावेजों में 240,000 से अधिक पेज शामिल है। ये दस्तावेज एक कोर्ट आदेश के बाद 1977 से गोपनीय रखे गए थे। FBI ने पहली बार रिकॉर्ड एकत्र किए थे और उन्हें नेशनल आर्काइव डिपार्टमेंट और रिकॉर्ड प्रशासन को सौंप दिया था। अब इन दस्तावेजों को नेशनल आर्काइव्स की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया है।
मार्टिन लूथर किंग जूनियर के परिवार का बयान
4 अप्रैल, 1968 को मेम्फिस, टेनेसी में गोली मारकर मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या कर दी गई थी। सोमवार को ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद उनके परिवार की तरफ से भी बयान आया है। एक लंबे बयान में, किंग के दो जीवित बच्चों, मार्टिन तृतीय (67 साल) और बर्निस (62 साल) ने कहा कि उनके पिता की हत्या दशकों से जनता के लिए कौतूहल का विषय रही है, लेकिन दोनों ने मामले की निजी प्रकृति पर जोर दिया और अपील करते हुए कहा कि इन फाइलों को उनके पूरे ऐतिहासिक संदर्भ में देखा जाए।
जारी किए गए दस्तावेजों में किंग की हत्या के बाद FBI को मिले सुराग और उनकी हत्या से पहले के सालों में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी और गरीबी-विरोधी आंदोलनों में किंग के योगदान पर CIA का विवरण शामिल है।ॉ
Advertisement
किंग की भतीजी का बयान
राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के कार्यालय की घोषणा के बाद मार्टिन लूथर किंग जूनियर की भतीजी, अल्वेदा किंग का एक बयान भी सामने आया है। उनकी भतीजी एक मुखर रूढ़िवादी हैं और FBI फाइलों सहित कई मुद्दों पर किंग के बच्चों से अलग राय रखती हैं। अल्वेदा किंग ने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की पारदर्शिता के लिए उनकी आभारी हैं।
ट्रंप ने चुनाव में किया था वादा
डॉनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरा वादा किया था कि राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की 1963 में हुई हत्या से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक की जाएगी। जनवरी में पदभार संभालने के बाद उन्होंने रॉबर्ट एफ कैनेडी और रॉबर्ट कैनेडी की 1968 में हुई हत्याओं से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ जॉन एफ कैनेडी से जुड़े दस्तावेजों को भी सार्वजनिक करने का आदेश दिया था। इसके बाद सरकार ने मार्च में जे.एफ.के रिकॉर्ड को खोला और अप्रैल में कुछ फाइलें सार्वजनिक कर दी थी।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 22 July 2025 at 07:42 IST