बॉयफ्रेंड को पहले मारी गोली, कई बार छुरा घोंपा, फिर आरी और चाकू से किए टुकड़े; कुछ हिस्से कूड़े में फेंके और बाकी को सीमेंट डालकर छिपाने की कोशिश
टेक्सास के सैन एंजेलो में 31 साल की महिला पर अपने 34 साल के बॉयफ्रेंड रोलैंड को गोली मारकर, चाकू और आरी से टुकड़ों में काटने का आरोप है। उसने शव के कुछ हिस्से कूड़े में फेंके और बाकी को सीमेंट में मिलाकर छिपाने की कोशिश की।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका में टेक्सास राज्य के सैन एंजेलो शहर में एक क्रूर हत्याकांड सामने आया है। 31 साल की ऑड्रे ट्रॉन्कोसो (Audrey Troncoso) पर अपने 34 साल के लिव-इन बॉयफ्रेंड रोलैंड मैथ्यू शेपर्ड (Roland Matthew Shepard) को पहले गोली मारने, फिर शव को टुकड़े-टुकड़े कर कंक्रीट में मिलाकर छिपाने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक, उसने लाश के कुछ हिस्सों को कूड़ेदान में फेंक दिया और बाकी हिस्सों को सीमेंट में मिलाकर छिपाने की कोशिश की। इस जघन्य अपराध की जानकारी एक गुमनाम टिप से सामने आई।
पुलिस के अनुसार, 24 जून को क्राइम स्टॉपर्स को एक गुमनाम सूचना मिली जिसमें दावा किया गया कि ऑड्रे ट्रॉन्कोसो ने अपने लिव-इन बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या करदी है, फिर शव को काटा और अपार्टमेंट के डंपस्टर में फेंका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
टैटू से हुई पहचान
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत उस कूड़ेदान की तलाशी ली। लेकिन तब तक कूड़ा ट्रक में डालकर लैंडफिल की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। ट्रक से पुलिस को खून से सना हुआ कालीन, खून वाले कपड़ों का बैग और बॉडी का धड़ बरामद हुआ। सिर नहीं होने के कारण मैथ्यू शेपर्ड की पहचान टैटू से हो पाई।
Advertisement
सीमेंट के अंदर बॉडी पार्ट्स
इसके बाद पुलिस ने ऑड्रे और शेपर्ड के घर की तलाशी ली। घर के बाहर पार्क की गई गाड़ी में दो टब मिले, जिनमें गीला सीमेंट था। पुलिस ने देखा तो हैरान रह गए, गीले सीमेंट के अंदर बॉडी पार्ट्स थे।
पहले गोली मारी, फिर आरी-चाकू से काटा
पुलिस ने घटनास्थल पर ही ऑड्रे ट्रॉन्कोसो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने शेपर्ड के चेहरे पर गोली मारी, कई बार छुरा घोंपा, फिर आरी और चाकू से शव को काटा। बाद में उसने सीमेंट मिलाकर बाकी हिस्सों को डिब्बों में छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने इसे अपने इलाके के सबसे हिंसक हत्याकांडों में से एक बताया।
Advertisement
महिला का पिता भी गिरफ्तार
इस मामले में 25 जून को महिला के पिता मारियो वाल्डेस ट्रॉन्कोसो जूनियर को भी सबूत छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस का मानना है कि उन्होंने शव के टुकड़ों को छिपाने में मदद की। अभी तक हत्या का कोई स्पष्ट मकसद सामने नहीं आया है। अब ऑड्रे ट्रॉन्कोसो पर 20 लाख डॉलर (लगभग 18 करोड़ रुपये) के बॉन्ड पर मुकदमा चल रहा है, जबकि उसके पिता पर 1 लाख डॉलर का बॉन्ड है और आगे की जांच अभी है।