US Firing: फायरिंग से दहला अमेरिका का आयोवा, शख्स ने परिवार के 6 सदस्यों को गोलियों से भूना; खुद की भी ली जान

अमेरिका का आयोवा में एक शख्स ने अपने ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना डाला। सबको मौत की नींद सुलाने के बाद शख्स ने खुद को भी खत्म कर दिया।

US firing
US firing | Image: AP/Reprsentative

अमेरिका का आयोवा राज्य उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा जब एक शख्स ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में संदिग्ध हमलावर ने खुद की भी जान ले ली। फायरिंग की इस घटना में हमलावर समेत 7 लोगों की मौत हो गई। घटना के आयोवा के मस्कटाइन की है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे।

सोमवार (स्थानीय समयानुसार) अमेरिका के आयोवा के मस्कटाइन में एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपने ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भून डाला। शहर की पुलिस ने हमलावर की पहचान रयान विलिस मैकफारलैंड के रूप में की है, जिसने तीन अलग-अलग जगहों पर छह लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली और उसकी भी मौत हो गई।

घरेलू विवाद में शख्स ने की फायरिंग

मस्कटाइन पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग 12:12 बजे (स्थानीय समयानुसार) गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और आपातकालीन चिकित्सा कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। घर में घुसते ही चार लोग जमीन पर गिरे मिले, जिन्हें गोली लगी थी। चारों पीड़ितों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा, शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि गोलीबारी की यह घटना एक घरेलू विवाद से जुड़ी थी।

मरनवाले सभी एक ही परिवार के सदस्य

पुलिस ने कहा कि अब तक की जांच में सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस को तलाशी के दौरान मैकफारलैंड पैदल चलने वालों के पुल के पास रिवरफ्रंट ट्रेल पर मिला, जहां उसने खुद को गोली मार ली थी। पुलिस के अनुसार, अधिकारियों और EMS कर्मियों ने उसे चिकित्सा सहायता प्रदान की, लेकिन उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

आयोवा के मस्कटाइन शहर इस घटना के बाद दहल उठा है। पुलिस ने मृतकों के नाम और उम्र अभी जारी नहीं किए हैं। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध की पहचान मस्कटाइन के 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफारलैंड के रूप में हुई, जिसने अंत में खुद को भी शूट कर लिया।

यह भी पढ़ें: 'पागल हो गए हो', नेतन्याहू पर क्यों बरसे ट्रंप? कॉल पर लगाई कड़ी फटकार
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड