अपडेटेड 23 August 2025 at 08:11 IST
US: न्यूयॉर्क में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत; भारतीय भी थे सवार
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिरी गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई तो बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। बस में कई भारतीय भी शामिल थे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नियाग्रा फॉल्स से करीब 50 यात्रियों को लेकर न्यूयॉर्क सिटी जा रही एक टूरिस्ट बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोगों की मौत की जानकारी मिल रही हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
पेम्ब्रोक के पास I-90 पर हुई इस दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, जो बफेलो से लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) पूर्व में है। न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि "कई लोगों की मौत हुई है, कुछ लोग फंस गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। बस का ड्राइवर के बचने की जानकारी मिल रही है। "
अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस
घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा ली गई तस्वीरों में एक बस हाईवे से थोड़ी दूर पलटती हुई दिखाई दे रही है। न्यूयॉर्क राज्य पुलिस के प्रवक्ता, ट्रूपर जेम्स ओ'कैलाहन ने कहा कि इस समय, कई लोगों की मौत, कई लोगों के फंसने और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। कई एम्बुलेंस और मेडिकल हेलीकॉप्टरों ने दुर्घटनास्थल से मरीजों को निकाला।
न्यूयॉर्क की गवर्नर हादसे पर जताया दुख
बस पलटने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर हर जगह शीशे बिखरे हुए थे और लोगों का सामान गिरा हुआ था। सभी खिड़कियां टूट गई थीं। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने X पर कहा कि उन्हें बस दुर्घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है और उनका कार्यालय पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement
बस में कई भारतीय भी थे सवार
जानकारी मुताबिक, बस में भारत, चीन, फिलीपीन समेत कई देशों के यात्री सवार थे। न्यूयॉर्क राज्य पुलिस के मेजर आंद्रे रे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक का ध्यान भटकने के कारण बस पर नियंत्रण खो गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, ध्यान भटकने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी गहन जांच की जा रही है। हादसे की जांच जारी है और पुलिस ने लोगों से इस रास्ते पर सावधानी बरतने की अपील की है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 08:11 IST