अपडेटेड 19 July 2025 at 11:59 IST

ट्रंप ने फिर अलापा वही राग, बोले- ट्रेड डील से रुकवाई भारत-PAK की लड़ाई, इस बार 5 फाइटर जेट्स गिरने का भी किया दावा

Donald Trump on India-Pakistan Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट ले रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने वही राग अलापा। इस बार वो फाइटर जेट्स गिरने को लेकर नया दावा भी करते नजर आए।

Narendra Modi, Donald Trump and Shahbaz Sharif
Narendra Modi, Donald Trump and Shahbaz Sharif | Image: AP

Donald Trump on India-Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा करते नजर आ रहे हैं। वो न जाने कितनी बार इसका क्रेडिट ले चुके हैं। ट्रंप एक बार फिर अपने पुराने दावे को दोहराते नजर आए। इतना ही नहीं इस बार उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान की लड़ाई में 5 जेट गिरे थे। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि ये जेट्स किसके थे?

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बदले में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। हालांकि 10 मई को दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं।

ट्रंप ने किया फाइटर जेट्स गिरने का दावा 

एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराने का दावा करते हुए कहा, "हमने कई युद्ध रोके। भारत और पाकिस्तान में काफी गंभीर हालात हो चुके थे। वहां से विमान गिराए जा रहे थे। मुझे लगता है कि पांच जेट मार गिराए गए थे। दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, और वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि आप जानते हैं, यह युद्ध का एक नया रूप जैसी स्थिति बन गई थी। आपने हाल ही में देखा होगा कि हमने ईरान में क्या किया, जहां हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया।

Advertisement

ट्रेड के जरिए विवाद सुलझाने का कर रहे दावा 

भारत और पाकिस्तान की लड़ाई का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह लगातार बढ़ती जा रही थी और हमने इसे व्यापार के माध्यम से हल किया। हमने कहा कि आप लोग एक व्यापार समझौता करना चाहते हैं। हम व्यापार समझौता नहीं कर रहे हैं अगर आप हथियार (और शायद परमाणु हथियार) का इस्तेमाल करते रहोगे।

भारत ने दावे को सिरे से किया खारिज

डोनाल्ड ट्रंप कई बार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा कर चुके हैं। भारत सरकार की ओर से उनके दावे को सिरे से खारिज किया गया है। मगर बावजूद इसके वो क्रेडिट लेने से पीछे नहीं हट रहे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कर चुके हैं कि भारत ने न तो कभी किसी की मध्यस्थता को स्वीकार किया है और न ही करेगा। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई को रोकने का फैसला दोनों देशों की सेनाओं का था। किसी तीसरे देश का नहीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: '...ये विश्व युद्ध हारने जैसा', डॉलर पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, BRICS को लेकर बोले- तेजी से हो रहा है लुप्त

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 July 2025 at 11:59 IST