PM Modi Meets Donald Trump: 'हमारे मिलने का मतलब है एक और एक 11...', डोनाल्ड ट्रंप से मिलकर बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि हमारे संबंध बहुत मजबूत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया। वहीं पीएम मोदी ने दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर ट्रंप को बधाई दी। ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात पर कहा, आगे शानदार व्यापार सौदे होंगे। ट्रंप ने कहा कि उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान व्यापार सौदे की उम्मीद है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे मिलने का मतलब है एक और एक ग्यारह। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और अमेरिका की साझेदारी से मानवता को लाभ होगा।' ट्रंप हमें मेक अमेरिका ग्रेट अगेन की याद दिलाते हैं, उसी तरह 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना 1.4 अरब भारतीयों की आकांक्षा और संकल्प है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शानदार काम कर रहे हैं, वह एक महान नेता हैं। भारत-अमेरिका हमेशा दोस्त बने रहेंगे।
'ट्रंप ने पुराने दोस्त की तरह मेरा स्वागत किया', बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं भारत के लोगों की ओर से आपको धन्यवाद देता हूं। भारत में मुझे तीसरी बार सरकार चलाने का जनादेश दिया गया है। हम समान ऊर्जा और उत्साह के साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना 'दोस्त' बताया। उन्होंने कहा, 'भारत तेल और गैस खरीदेगा। हम व्यापार पर चर्चा करेंगे। आपको व्हाइट हाउस में वापस देखकर खुशी हुई।' पीएम मोदी ने कहा, 'ट्रंप ने एक पुराने दोस्त की तरह मेरा स्वागत किया। उन्होंने मुझे नमस्ते ट्रंप और हाउडी मोदी की याद दिलाई।'
Advertisement
हम शांति के पक्षधर: रूस-यूक्रेन वॉर पर बोले पीएम मोदी
रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, 'भारत तटस्थ नहीं है। भारत शांति के पक्ष में है। यह युद्ध का युग नहीं है। समाधान युद्ध के मैदान में नहीं खोजा जा सकता। हम सभी शांति पहलों का समर्थन करते हैं। हम ट्रंप की युद्ध खत्म करने की पहल का समर्थन करते हैं।' ट्रंप ने कहा, 'हम युद्ध खत्म करना चाहते हैं।'