मिडिल ईस्ट में नहीं थम रहा तनाव, सऊदी के रियाद एयरपोर्ट को हूतियों ने फिर बनाया निशाना, हमले में एक पाकिस्तानी की मौत; कई घायल

सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

पश्चिम एशिया में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष और गहराता जा रहा है। रविवार को रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। करीब 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 भारतीय भी हैं। हमले के कुछ घंटों बाद सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया। इसके बाद रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिर मिसाइल दागी गई। इस हमले में एक पाकिस्तानी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों लगतार सऊदी के एयरपोर्ट को निशाना बना रहे हैं। दो दिनों में रियाद हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों का यह दूसरा हमला है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

रियाद एयरपोर्ट पर फिर मिसाइल हमला

सऊदी सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक मिसाइल गिरी, जिससे वहां के एक पैसेंजर हॉल में आग लग गई। सऊदी अरब के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने X पर एक बयान में कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद खौफनाक है। यह हमला उसी एयरपोर्ट पर हुए एक और हमले के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 308 लोग घायल हो गए थे।

यात्री हॉल और टर्मिनल को बनाया निशाना

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएसीए) के अनुसार, पहले हमले में रियाद  एयरपोर्ट के मिसाइलें टर्मिनल तीन और चार पर गिरीं। मृतकों में एक भारतीय, चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी तथा अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन और सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं। कई घायल गंभीर हालत में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पिछले एक सप्ताह में हवाई अड्डों को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों में यह सबसे ताजा हमला है।

Advertisement

हूतियों के निशाने पर क्यों सऊदी?

हूती विद्रोहियों का कहना है कि वे सऊदी अरब को इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह यमन के गृह युद्ध में सरकारी सेना का समर्थन कर रहा है और उसने सना एयरपोर्ट पर हवाई हमला भी किया था। यमन के हूथी विद्रोहियों ने कहा कि हमले अभी जारी रहेंगे। चेतावनी दी है कि मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहरों के एयरपोर्ट को छोड़कर सऊदी अरब के सभी एयरपोर्ट उनके संभावित निशाने पर हैं। उन्होंने एयरलाइंस और यात्रियों को सऊदी अरब के एयरपोर्ट और एयरस्पेस का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा; रूस-यूक्रेन 'एनर्जी सीजफायर' पर सहमत

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड