'होर्मुज पर हमारा पूरा फोकस, मगर असली डील...', ईरान के साथ बातचीत पर बोला अमेरिकी, जल्द नतीजे की जताई उम्मीद

ईरान के साथ डील पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि बातचीत चल रही है, उसमें प्रोग्रेस हुई है, लेकिन अभी फाइनल कुछ नहीं हुआ है।

Peace Deal Bites The Dust, Donald Trump Claims US 'Winning Big In Iran'; Assures ‘Fruits’ Of Military Effort ‘Very, Very Shortly’
Donald Trump | Image: AP

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अतिरिक्त जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ईरान के साथ चल रही बातचीत में प्रगति आई है, लेकिन अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने यह भी कहा कि उम्मीद है हम जल्द किसी नतीजे पर पहुंचे जाएंगे।

ईरान के साथ डील पर मार्को रुबियो ने कहा, "जब कोई डील होती है तो 2 बातों पर बात करनी होती है। उनके पास कभी न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता और राष्ट्रपति इस बारे में साफ कह चुके हैं। इसलिए ईरान का डीन्यूक्लियराइजेशन ही आखिरी डील है। तुरंत की डील या जिस पर बहुत ज्यादा फोकस है, वह है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही। "

ईरान के साथ अंतिम डील होना अभी बांकी-मार्को रुबियो

रुबियो ने आगे कहा, "एक बातचीत और नेगोशिएशन जिसमें हम ओमान और ईरान के बीच शामिल हैं कि कैसे ज्यादा जहाज कम समय में वहां से सुरक्षित रूप से गुजर सकें क्योंकि हम डीन्यूक्लियराइजेशन के बारे में इन लंबे समय की बातचीत की ओर बढ़ रहे हैं। इतना कहना काफी है कि उन बातचीत में प्रोग्रेस हुई है लेकिन अभी फाइनल नहीं हुआ है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह बहुत जल्द होगा।"

ट्रंप ने बातचीत पर क्या कहा?

इससे पहले ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दोहराया कि डील या सरेंडर अब फैसला लेना होगा। ट्रंप ने कहा था, "वे अभी बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बस एक बयान जारी किया है जिसमें इनकार नहीं किया गया है। हम बातचीत कर रहे हैं। ईरान हमला नहीं चाहता था और उन्होंने कहा, हम स्ट्रेट के बारे में बात करना चाहते हैं, लेकिन इससे भी जरूरी बात, मेरे नजरिए से, हम ईरान के डीन्यूक्लियराइजेशन के बारे में बात करना चाहते हैं। यह उनके लिए एक अच्छे डॉक्यूमेंट पर साइन करने का आखिरी मौका है।

Advertisement


यह भी पढ़ें:  Donald Trump: 'वो हमला नहीं चाहता, लेकिन मेरे नजरिए से...', ट्रंप ने फिर ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- ये आखिरी मौका है

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड