अपडेटेड 16 August 2025 at 07:34 IST

ना कोई सवाल लिया, ना लंच किया... सीजफायर का भी ऐलान नहीं, कैसे खत्म हुई पुतिन-ट्रंप की Alaska Meeting?

Alaska Meeting : ट्रंप और पुतिन की बैठक करीब 3 घंटे चली, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति नहीं बनी। हालांकि, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की प्रशंसा जरूर की है।

No questions and lunch was taken no ceasefire was announced either how did Putin-Trump Alaska meeting end
कैसे खत्म हुई पुतिन-ट्रंप की Alaska Meeting? | Image: AP

Trump And Putin Meeting : अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक बेनतीजा रही। मीटिंग के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति नहीं बनी। पुतिन और ट्रंप यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए। दोनों नेताओं ने चर्चा के बारे में बहुत कम जानकारी दी, लेकिन एक-दूसरे की प्रशंसा की।

हालांकि, ट्रंप और पुतिन ने अगली बैठक के लिए सहमति जताई है। डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन के साथ हुई बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि कुछ बड़े मुद्दों पर सहमति नहीं बनी। हम चाहते हैं कि दोनों देश के बीच दोस्ती बढ़े, लेकिन अभी ऐसा होता नहीं दिख रहा है। पुतिन ने रूस की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अपनी हालत के लिए यूक्रेन खुद जिम्मेदार है। उन्होंने अलास्का में हुई बैठक से भविष्य में कई रास्ते खुलने की उम्मीद जताई।

ना कोई सवाल लिया, ना लंच किया

ट्रंप और पुतिन की बैठक करीब 3 घंटे चली। इस बैठक पर भारत समेत दुनिया भर के देशों की नजर रही। ट्रंप और पुतिन ने बैठक के बाद विस्तृत बयान दिए, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को अपने सवालों के जवाब नहीं मिले। 3 घंटे लंबी इस बैठक में कोई लंच ब्रेक भी नहीं हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा कि अगर 2022 में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन युद्ध कभी नहीं होता। 

ट्रंप क्या चाहते हैं?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भविष्य में रूस के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। इसके अलावा वो चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम हो जाए। दोनों देशों में शांति समझौता कराकर वो नोबल पुरस्कार लेना चाहते हैं।

Advertisement

पुतिन क्या चाहते हैं?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के 4 क्षेत्रों पर कब्जा चाहते हैं। पुतिन, यूक्रेन के लुहान्स्क, डोनेत्स्क, जपोरिजिया और खेरसॉन पर अपना नियंत्रण चाहते हैं। इसके अलावा वो रूस पर लगे बैन हटाना और यूक्रेन को NATO में शामिल होने से रोकना चाहते हैं।

जेलेंस्की क्या चाहते हैं?

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की चाहते हैं कि रूस के साथ बिना शर्त पूर्ण युद्धविराम हो जाए। इसके अलावा वो NATO में शामिल होना, सुरक्षा की पक्की गारंटी, क्षतिपूर्ति और पुनर्निर्माण चाहते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: अब अगली मुलाकात मॉस्को में होगी... ट्रंप-पुतिन की बैठक में क्या फैसला हुआ? 5 पॉइंट्स में समझें

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 August 2025 at 07:07 IST