Donald Trump: 'ओबामा जैसी डील नहीं, अगर मैं ईरान के साथ...', कैसा होगा शांति समझौता? अब डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दी जानकारी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते की रूपरेखा पर संकेत देते हुए पुराने ओबामा समझौते की तुलना में इसे बेहतर बताया है। जानें शांति समझौते पर ट्रंप ने क्या कहा?
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रहे तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फिर शांति समझौते का दावा किया है। दोनों देशों के बीच बातचीत को लेकर नई कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच एक बार फिर से सीजफायर होने की उम्मीद है, मगर पूर्ण युद्धविराम पर समय लग सकता है। हालांकि, इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति समझौते के रूप रेखा को लेकर खुद जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने अपनी तुलना पूर्व राष्ट्रपति ओबामा से भी की।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते की रूपरेखा पर संकेत देते हुए पुराने ओबामा समझौते की तुलना में इसे बेहतर बताया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "अगर मैं ईरान के साथ कोई समझौता करता हूं, तो वह अच्छी और सही डील होगी। यह ओबामा द्वारा किए गए समझौते जैसा बिल्कुल नहीं होगा।"
ट्रंप ने ओबामा की ईरान डील क्यों कसा तंज?
ट्रंप ने आगे अपने पोस्ट में लिखा है, ‘ओबामा प्रशासन ने ईरान को भारी मात्रा में नकद राशि दी थी और उसे परमाणु हथियार बनाने का रास्ता खोल दिया था। उन्होंने दावा किया कि उनका समझौता इसके बिल्कुल विपरीत होगा, लेकिन अभी यह पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है और न ही किसी ने इसे देखा है।’
डील को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
डील को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'किस इस पर अभी पूरी तरह से बातचीत नहीं हुई है। इसलिए उन 'लूजर्स' (हारने वालों) की बात मत सुनो, जो किसी ऐसी चीज की बुराई कर रहे हैं जिसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। मुझसे पहले आए उन लोगों के विपरीत जिन्हें यह समस्या कई साल पहले ही सुलझा लेनी चाहिए थी, मैं कोई बुरी डील नहीं करता'
Advertisement
इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर हैं। तनावपूर्ण हालात के बीच उन्होंने जल्द ही अच्छे संकेत मिलने की उम्मीद जताई है। वर्तमान में दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक प्रक्रिया पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। कोई भी नया समझौता मिडिल ईस्ट के परिदृश्य को काफी हद तक बदल सकता है।