अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बाद लौटे नासा के अंतरिक्ष यात्री अस्पताल में भर्ती

अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग आठ महीने तक रहने के बाद लौटे नासा के एक अंतरिक्ष यात्री को अज्ञात चिकित्सा समस्या के कारण अस्पताल ले जाया गया।

NASA Astronaut captures stunning view of Hurricane Milton from space
NASA Astronaut captures stunning view of Hurricane Milton from space | Image: X@dominickmatthew

NASA Astronauts Hospitalized: अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग आठ महीने तक रहने के बाद लौटे नासा के एक अंतरिक्ष यात्री को अज्ञात चिकित्सा समस्या के कारण अस्पताल ले जाया गया। अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इन अंतरिक्ष यात्रियों का अंतरिक्ष प्रवास बोइंग के कैप्सूल की खराबी और तूफान मिल्टन के कारण बढ़ गया था। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सप्ताह के मध्य में रवाना होने के बाद ‘स्पेस एक्स’ के कैप्सूल में लौटे ये अंतरिक्ष यात्री पैराशूट की मदद से फ्लोरिडा के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में उतरे।

अंतरिक्ष यान के उतरने के तुरंत बाद, नासा ने कहा कि उसके एक अंतरिक्ष यात्री को “चिकित्सा संबंधी समस्या” हो गई है और एहतियात के तौर पर चालक दल को फ्लोरिडा के पेंसाकोला के एक अस्पताल में ले जाया गया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष यात्री की हालत स्थिर है और उसे “एहतियाती उपाय” के तौर पर अस्पताल में रखा गया है।

अन्य अंतरिक्ष यात्री ह्यूस्टन लौट गये हैं। कई महीनों तक भारहीनता की स्थिति में रहने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल पुनः समायोजित होने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: 'मुझे माफ करना मैं नहीं कर पाई...', 12वीं की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड