अपडेटेड 20 November 2021 at 11:16 IST

नासा ने चंद्रमा पर परमाणु संयंत्र लगाने के लिए सुझाव मांगे

अगर किसी के पास चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के बारे में कोई अच्छा सुझाव है, तो वह अमेरिकी सरकार को इस बारे में बता सकता है।

| Image: self

अगर किसी के पास चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के बारे में कोई अच्छा सुझाव है, तो वह अमेरिकी सरकार को इस बारे में बता सकता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और देश की शीर्ष संघीय परमाणु अनुसंधान प्रयोगशाला ने शुक्रवार को ‘फिशन सर्फेस पावर सिस्टम’ स्थापित करने के लिए प्रस्ताव देने का अनुरोध किया। यह प्रणाली ऊष्मा पैदा करने के लिए किसी संयंत्र में यूरेनियम अणुओं को अलग करने का काम करती है।

नासा इस दशक के अंत तक चंद्रमा पर अपने अभियानों के वास्ते स्वतंत्र ऊर्जा स्रोत स्थापित करने के लिए अमेरिका के ऊर्जा विभाग के इदाहो राष्ट्रीय प्रयोगशाला के साथ मिलकर काम कर रहा है।

‘फिशन सर्फेस पावर प्रोजेक्ट’ के प्रमुख सेबेस्टियन कोर्बिसिएरो ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘चंद्रमा पर विश्वसनीय, उच्च ऊर्जा तंत्र उपलब्ध कराना अंतरिक्ष में संभावनाएं तलाशने की दिशा में अहम कदम है और हम इसे शीघ्र हासिल कर लेंगे।’’

Advertisement

यह संयंत्र पृथ्वी पर बनाया जाएगा और फिर इसे चंद्रमा पर भेजा जाएगा।

Published By : Press Trust of India (भाषा)

पब्लिश्ड 20 November 2021 at 11:14 IST