अमेरिका में फिर गोलीबारी, दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में बंदूकधारी ने कई लोगों को किया घायल

अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी केंटुकी के एक ग्रामीण क्षेत्र में कई लोगों पर गोलीबारी की गई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।

Firing in southeastern Kentucky
Firing in southeastern Kentucky | Image: AP

दक्षिण-पूर्वी केंटुकी के एक ग्रामीण क्षेत्र में कई लोगों पर गोलीबारी की गई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लॉरेल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर एक पोस्ट में बताया कि ‘इंटरस्टेट 75’ के पास कई लोगों पर गोलीबारी की गई।

उन्होंने बताया कि ‘इंटरस्टेट 75’ को इस घटना के बाद बंद कर दिया गया है, यह स्थान लंदन से नौ मील उत्तर में है। लंदन के मेयर रैंडल वेडले ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें बताया गया है कि इस गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी को गोली नहीं लगी कुछ लोग वाहन दुर्घटना में घायल हुए हैं।

वेडले ने कहा, ‘‘शुक्र है कि फिलहाल इस घटना में किसी की जान नहीं गई है।’’ शेरिफ कार्यालय ने बताया कि आरोपी की पहचान जोसेफ ए. काउच (32) के रूप में की गई है। शेरिफ कार्यालय ने लोगों से अनुरोध किया है कि उसके बारे में कोई भी जानकारी होने पर लोग कार्यालय को सूचना दें। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में इस सप्ताह बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया गया

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड