डोनाल्ड ट्रंप के घर में भी चिकचिक? चीन दौरे पर अपनी बहू को लेकर गए अमेरिकी राष्ट्रपति तो नाराज हो गईं पत्नी मेलानिया!
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते दिनों चीन यात्रा पर गए थे। इस यात्रा पर उनके साथ लारा ट्रंप भी गई थी। जबकि मेलानिया इस यात्रा पर ट्रंप के साथ मौजूद नहीं थी। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के बहू को साथ लेकर जाने के फैसले पत्नी मेलानिया नाराज हो गईं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान का परिवार भी घरेलू झगड़ों से अछूता नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की। कुछ रिपोर्ट्स में उनके घरेलू क्लेश का दावा किया जा रहा है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी, मेलानिया ट्रंप और एरिक ट्रंप की पत्नी, लारा ट्रंप के बीच आपस में नहीं बनती है। ट्रंप की हाल की चीन यात्रा ने दोनों के बीच रिश्तों को और भी ज्यादा कड़वा कर दिया है।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते दिनों चीन यात्रा पर गए थे। इस यात्रा पर उनके साथ लारा ट्रंप भी गई थी। जबकि मेलानिया इस यात्रा पर ट्रंप के साथ मौजूद नहीं थी। RadarOnline के अनुसार, फर्स्ट लेडी इस बात से नाराज थीं कि वह टीम का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन एरिक की पत्नी थीं। यात्रा से पहले, मेलानिया के कार्यालय ने जानकारी दी थी कि "फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप इस बार यात्रा नहीं कर रही हैं।"
लारा ट्रंप के चीन यात्रा पर जाने से मेलानिया नाराज!
हालांकि, मेलानिया चीन यात्रा पर नहीं जा सकीं, मगर वो लारा के वहां होने से भी खुश नहीं थीं। सोशल मीडिया पर भी एरिक और लारा की मौजूदगी पर सवाल उठ रहे थे। बीजिंग के 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' के अंदर आयोजित एक भोज की एक तस्वीर, जिसमें लारा, एरिक, राष्ट्रपति और शी जिनपिंग नजर आ रहे थे, ऑनलाइन वायरल हो गई और इसने काफी हलचल मचा दी।
एरिक के फोटो शेयर करने से मचा बवाल
फोटो वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी सवाल पूछने लगे, "लारा, एरिक का वहां कोई काम नहीं था। आखिर कब से पूरा परिवार राष्ट्रपति के साथ यात्रा करने लगा?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "तो ट्रंप चीन में अपने साथ लगभग सभी को ले गए, लेकिन मेलानिया नहीं आईं?" एरिक ने X (ट्विटर) पर अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिससे उन्हें और भी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा।
Advertisement
विवाद बढ़ने पर आई सफाई
जब विवाद बढ़ गया तो ट्रंप परिवार ने इसे संभालने की कोशिश में जुट गए। ट्रंप परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा कि एरिक वहां निजी हैसियत से मौजूद थे। बयान में स्पष्ट किया गया, "वह निजी बैठकों में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए राष्ट्रपति के साथ खड़े रहे।" बता दें कि एरिक, डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पहली पत्नी, इवाना के तीसरे बच्चे और दूसरे बेटे हैं। 42 वर्षीय एरिक 'द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन' के ट्रस्टी और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।
एरिक ट्रंप और लारा ने 2014 में शादी की थी। इस दंपति के दो बच्चे हैं। लारा 2016 में अपने ससुर के पहले अभियान से ही उनके राजनीतिक करियर की एक वफादार समर्थक रही हैं। चीन की यात्रा पर गए ट्रंप के प्रतिनिधिमंडल में SpaceX और Tesla के CEO एलन मस्क और NVIDIA के प्रमुख जेन्सेन हुआंग भी शामिल थे।