US Firing: सुबह-सुबह कांपा अमेरिका, सनकी ने 8 बच्चों को गोलियों से भूना, मरने वालों में 1 साल का बच्चा भी; पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट शहर के रिहाइसी इलाके में हुई मास शूटिंग की घटना में कम से कम आठ बच्चों की मौत हो गई और दो बुजुर्ग घायल हो गए। मरने वाले बच्चों में सबसे छोटा 1 साल का है।

US Mass shooting
अमेरिका के लुइसियाना में सनकी ने बच्चों को गोलियों से भूना | Image: AP

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवपोर्ट शहर रविवार सुबह-सुबह भीषण गोलीबारी की घटना से दहल उठा। इस मास शूटिंग की घटना में 8 बच्चों की मौत हो गई, मरने वाले बच्चों में सबसे छोटा 1 साल का है। वहीं, दो अन्य लोग गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिआ। गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट शहर के रिहाइसी इलाके में हुई मास शूटिंग की घटना में कम से कम आठ बच्चों की मौत हो गई और दो बुजुर्ग घायल हो गए। पुलिस ने इसे घरेलू हिंसा की घटना बताया है। हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर 8 बच्चों को मौत की नींद सुला दी। मरने वालों में सबसे छोटा सिर्फ 1 साल का मासूम था तो सबसे बड़ा बच्चा करीब 14 साल का था। कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

घरेलू विवाद में गोलीबारी की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध हमलावर का पीछा किया। अंत में पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया। श्रेवेपोर्ट पुलिस विभाग के प्रवक्ता क्रिस बोर्डेलॉन घरेलू विवाद को लेकर गोलीबारी की संभावना है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को 2019 में हथियारों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

श्रेवेपोर्ट के पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर एक कार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो गोलीबारी करने लगा, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया। श्रेवेपोर्ट के मेयर टॉम आर्सेनो ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शायद हाल के वर्षों में 1,77,000 की आबादी वाले इस उत्तर-पश्चिमी लुइसियाना शहर में हमने इतनी भयानक त्रासदी पहले कभी नहीं देखी।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: US नेवी ने ईरानी झंडे वाले जहाज पर हमला कर कब्जे में लिया, भड़का ईरान

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड