17 साल तक शख्स ने सेक्स वर्कर को बनाया निशाना, 8 लोगों की हत्या की... पिज्जा क्रस्ट से ऐसे खुला राज; तो मिली एक नहीं 3-3 उम्र कैद की सजा

न्यूयॉर्क के सीरियल किलर रेक्स ह्यूरमैन को अदालत ने 8 महिलाओं की हत्याओं के लिए कई उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज ने कहा, "एक मिलियन साल भी काफी नहीं।" 17 साल तक गिल्गो बीच पर शव फेंकने वाले इस आर्किटेक्ट को कभी जेल से बाहर नहीं आने दिया जाएगा।

Man targeted sex workers for 17 years and killed 8 people here is how a pizza crust cracked the case
सीरियल किलर रेक्स को कई उम्रकैद | Image: Suffolk County District Attorney's Office

न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में भयानक सीरियल किलर रेक्स ह्यूरमैन को अदालत ने कई उम्रकैद की सजा सुनाई है। सुफॉक काउंटी कोर्ट में जज ने बिना पैरोल के तीन लगातार उम्रकैद और चार अन्य हत्याओं के लिए 25 साल से उम्रकैद तक की सजाएं दीं, जो एक-दूसरे के बाद चलेंगी।

रेक्स ह्यूरमैन अब जब तक जिंदा रहेगा, वह जेल से कभी बाहर नहीं आ पाएगा। उसका अपराध इतना जघन्य था कि जज को कहना पड़ा कि इसके लिए एक लाख साल की सजा भी कम हैं।

सीरियल किलर रेक्स ह्यूरमैन एक आर्किटेक्ट है, यानी इमारतें डिजाइन करने का काम करता था। ज्यादातर पीड़ित सेक्स वर्कर थीं। उसने उन्हें गला घोंटकर मारा और उनके शव लॉन्ग आइलैंड के गिल्गो बीच इलाके में फेंक दिए।

8 हत्या का दोषी

अप्रैल 2026 में ह्यूरमैन ने सात हत्याओं का दोष स्वीकार किया था। इनमें मेलिसा बार्थेलेमी, मेगन वॉटरमैन, एम्बर कॉस्टेलो, मॉरीन ब्रेनर्ड-बार्न्स, जेसिका टेलर, सैंड्रा कॉस्टिला और वैलेरी मैक शामिल हैं। उसने आठवीं पीड़िता केरन वर्गाटा की हत्या भी कबूल की, हालांकि प्ले डील के तहत उस पर अलग से मुकदमा नहीं चलाया गया।

Advertisement

परिवारों की पीड़ा

जब कोर्ट ने इस हैवान को सजा सुनाई, तो कई पीड़ित परिवारों के सदस्य मौजूद थे। जेसिका टेलर की कजिन जैस्मिन रॉबिन्सन ने कहा, “उसके लिए एक मिलियन साल की सजा भी कम है।"

मेलिसा बार्थेलेमी की बहन अमांडा फंडरबर्ग जो उस समय 15 साल की थी, उन्होंने कहा- “मुझे उम्मीद है कि तुम दर्द सहो।” ह्यूरमैन ने हत्या के बाद उसके फोन से परिवार को कॉल किया था। मेगन वॉटरमैन की बेटी लिलियाना, जो तब 3 साल की थी उसने कहा, “एक पल में मेरा पूरा संसार टूट गया।” और जज टिमोथी मज्जेई ने ह्यूरमैन की हैवानियत पर कहा-

Advertisement

“तुम घिनौने और कायर इंसान हो।”

पिज्जा क्रस्ट से हुई पहचान

ह्यूरमैन ने 17 साल तक सेक्स वर्कर्स को निशाना बनाया। वह उन्हें घोंटकर मारता और अपने घर के पार खाड़ी के पार शव फेंक देता। 2010 में एक लापता महिला की तलाश में कई शव मिले थे, जिससे सीरियल किलर की आशंका हुई। केस तब सुलझा जब पुलिस को एक पिज्जा के क्रस्ट पर उसका DNA मिला, जो उसने फेंक दिया था।

दूसरे सीरियल किलर से चिट्ठी

पकड़े जाने के बाद से तीन साल तक ह्यूरमैन को अलग सेल में रखा गया। वहां वह क्राइम उपन्यास पढ़ता था और कथित तौर पर दूसरे सीरियल किलर को चिट्ठी भेजता था। प्ले डील के तहत वह FBI की बिहेवियरल एनालिसिस यूनिट के साथ काम करने को तैयार है, ताकि भविष्य में अन्य सीरियल किलर्स को पकड़ने में मदद मिल सके।

ये भी पढ़ें: '85 करोड़, सांसद की कीमत, जनता का पैसा लूटो...', पार्टी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल तो भड़के संजय राउत ने लगाए गंभीर आरोप

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड