Kash Patel: कौन हैं भारतवंशी काश पटेल, जिन्हें US सीनेट की मंजूरी के बाद मिलीं FBI चीफ की कमान; गुजरात से खास कनेक्शन
काश पटेल का नाता गुजरात से है। उनका जन्म तो न्यूयॉर्क में हुआ है। हालांकि उनका परिवार गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

FBI Director Kash Patel: एक और भारतवंशी को अमेरिका में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। ट्रंप सरकार में काश पटेल को संघीय जांच ब्यूरो (FBI) का डायरेक्टर बनाया गया है। अमेरिकी सीनेट ने उनके नाम पर मंजूरी दे दी है। काश पटेल FBI डायरेक्टर बनने वाले पहले भारतवंशी अमेरिकी हैं।
काश पटेल का नाता गुजरात से है। उनका जन्म तो न्यूयॉर्क में हुआ है। हालांकि उनका परिवार गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। साल 1980 में काश पटेल का परिवार पूर्वी अफ्रीका से आकर न्यूयॉर्क में बस गए थे।
अमेरिकी सीनेट ने दी नियुक्ति को मंजूरी
काश पटेल की गिनती राष्ट्रपति ट्रंप के भरोसेमंद में होती है। डेमोक्रेट सांसदों की ओर से उनकी नियुक्ति का विरोध किया गया। उन्होंने उनकी योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि काश ट्रंप के इशारे पर काम कर सकते हैं और विरोधियों को निशाना बनाएंगे। हालांकि काश पटेल ने ऐसे आरोपों से साफ इनकार किया और कहा कि डेमोक्रेट्स पर उनके पुराने बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधूरी जानकारी अक्सर भ्रामक होती है।
काश पटेल ने जाहिर की खुशी, लेकिन किसे चेताया?
FBI चीफ के तौर पर नियुक्ति होने पर काश पटेल ने एक्स पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है। राष्ट्रपति ट्रंप और अटॉर्नी जनरल बोंडी के अटूट विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद। FBI की एक लंबी विरासत है- "जी-मेन" से लेकर 9/11 के बाद हमारे देश की सुरक्षा तक। अमेरिकी लोग एक ऐसी FBI के हकदार हैं जो पारदर्शी, जवाबदेह और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हो। हमारी न्याय प्रणाली के राजनीतिकरण से जनता का विश्वास खत्म हो गया है, लेकिन आज ये बंद हो जाएगा।
Advertisement
उन्होंने कहा कि निदेशक के रूप में मेरा मिशन स्पष्ट है: अच्छे पुलिसकर्मियों को पुलिसकर्मी ही बने रहने दें और एफबीआई में विश्वास का पुनर्निर्माण करें। ब्यूरो और हमारे साझेदारों के समर्पित लोगों और हमारे सहयोगियों के साथ मिलकर काम करते हुए, हम एक ऐसी FBI का पुनर्निर्माण करेंगे जिस पर अमेरिकी लोग गर्व कर सकें। और जो लोग अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, वे इसे अपनी चेतावनी समझें। हम इस ग्रह के हर कोने में तुम्हारा शिकार करेंगे। पहला मिशन... अमेरिका हमेशा, चलो काम पर लगें।"
जान लें कि काश पटेल FBI की मौजूद व्यवस्था के आलोचक रहे हैं। ऐसे में उनके हाथों में कमान आने से FBI में बड़े बदलाव की संभावना है। उन्होंने पहले ही कहा है कि वह FBI में बड़े बदलाव करेंगे।
Advertisement
जानिए काश पटेल के बारे में खास बातें...
काश भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। वह न्यूयॉर्क के रहने वाले हैं। काश ने कानून की पढ़ाई करने की है। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पब्लिक डिफेंडर के तौर पर की थी। इसके साथ ही उन्होंने न्याय विभाग में राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में भी काम किया। वहीं, साल 2017 में काश ने हाउस इंटेलिजेंस कमेटी में विशेष काउंसलर के रूप में काम किया। ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारी निभाई थी। साल 2024 के चुनावों में वह ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।
काश पटेल ने राम मंदिर को लेकर दिए अपने बयान के चलते काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि विदेशी मीडिया अयोध्या के 50 सालों के इतिहास के बारे में बात कर रही है, लेकिन राम मंदिर के 500 साल से ज्यादा पुराने इतिहास को भुला दिया गया है।