अमेरिका में गिरफ्तार हुआ भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, लॉरेंस बिश्नोई का है जानी दुश्मन; एल्विश यादव के घर पर फायरिंग समेत कई मामले दर्ज

भारत के सबसे वांछित भगोड़ों में से एक, हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया गया था।

India's Most-Wanted Gangster Himanshu Bhau Linked To Elvish Yadav Firing Nabbed By FBI In America
अमेरिका में गिरफ्तार हुआ भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ | Image: X

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने गिरफ्तार किया है। हिमांशु के ऊपर हरियाणा दिल्ली में कई मुकदमे दर्ज है, इंटरपोल ने इसके खिलाफ नोटिस जारी किया हुआ था। हिमांशु भाउ वही गैंगस्टर है जिसने यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग कराई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इसकी काफी पुरानी दुश्मनी है।

भारत के सबसे वांछित भगोड़ों में से एक, हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, अमेरिका में FBI की हिरासत में आ गया है। इस घटनाक्रम को भारतीय एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जो लंबे समय से अलग-अलग महाद्वीपों में उसका पीछा कर रही थीं। हिमांशु भाऊ दिल्ली और हरियाणा में दर्ज हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे कई आपराधिक मामलों में भी वांछित है।

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

पिछले 2 सालों से उसका नाम लगातार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की 'वांटेड लिस्ट' में शामिल रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी यह जानी दुश्मन है। अगस्त 2023 में, भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुरोध पर उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया गया था। इसका मकसद उसका पता लगाना और प्रत्यर्पण (extradition) की प्रक्रिया पूरी होने तक उसे हिरासत में लेना था। अब भगोड़े को जल्द जल्द भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

कौन है गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हिमांशु भाऊ 17 साल की उम्र में क्राइम की दुनिया मे आया था, बचपन में बाल सुधार गृह गया था। इस गैंगस्टर का असली नाम हिमांशु रिटोली है और वह हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है। पुलिस का आरोप है कि उसने विदेश में रहते हुए दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में अपना एक आपराधिक नेटवर्क खड़ा किया और वहीं से अपने गुर्गों को निर्देश देकर वारदातों को अंजाम दिलवाया।

Advertisement

2002 में जन्मा हिमांशु भाऊ, हरियाणा के संगठित अपराध जगत (organized crime ecosystem) से सामने आए सबसे कम उम्र के गैंगस्टरों में से एक है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह बहुत कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में आ गया था और 2020 में एक बाल सुधार गृह से अन्य कैदियों के साथ भाग गया था।  हिमांशु करीब 20 लड़कों के साथ फरार हुआ था। पुलिस ने उसे हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, अवैध हथियारों और आपराधिक साजिश से जुड़े कई मामलों में आरोपी माना है।

लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग का जानी दुश्मन

हरियाणा में साल 2022 में 24 घंटे में तीन हत्याएं और एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग के बाद हिमांशु भाऊ ने जिम्मेदारी ली थी। हिमांशु भाऊ नीरज बवाना, बमबिहा गैंग के साथ काम करता था और इनके करीब थाष लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ गैंग से हिमांशु गैंग की कट्टर दुश्मनी है। हिमांशु पर सिर्फ हरियाणा में करीब 50 मुकदमे दर्ज है जिसमे हत्या, रंगदारी, हत्या की कोशिश शामिल है।

Advertisement

अमेरिका में बैठकर भारत मे चला रहा था गैंग 

हिमांशु पहले पुर्तगाल भागा था और उसके बाद अमेरिका में बैठकर भारत मे गैंग चला रहा था। जिसके बाद 2023 में इसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। उसके नेटवर्क का विस्तार कई राज्यों में है। हाल ही में, बाहरी दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में कथित 'भाऊ गिरोह' के सदस्यों से पूछताछ की गई थी। सितंबर 2026 में एक मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया और इस मामले में एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा मर्डर केस में फंसी मॉडल श्रद्धा दुबे के डाउनफॉल की पूरी कहानी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड