Donald Trump: 'अगर उनके पास परमाणु बम होता, तो वे दुनिया को उड़ा देते', ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, जानें आगे की जंग को लेकर क्या कहा
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान को भारी सैन्य और आर्थिक नुकसान पहुंचा चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से नहीं रोका होता तो वो दुनिया के कई देशों को उड़ा देता।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से नहीं रोका होता, तो आज इजराइल और पूरा मध्य पूर्व दुनिया के नक्शे से मिट चुका होता।
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहा है। हालांकि, ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की बहुत कम संभावना है, बशर्ते तेहरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को लेकर चल रही बातचीत में प्रगति हो। उन्होंने स्पष्ट किया, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे एक बहुत मजबूत समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं या नहीं।”
ईरान पर नए हमले की संभावना कम
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका पहले ही ईरान को भारी सैन्य और आर्थिक नुकसान पहुंचा चुका है। ट्रंप ने कहा, “इसकी संभावना बहुत कम है कि (नए हमलों की) जरूरत पड़ेगी। वे एक विफल होता देश हैं। अभी हाल ही में पता चला है कि इस साल वहां महंगाई दर 301 प्रतिशत रही है।”
जरूरत पड़ी तो ईरान को सबक खिसाया जाएगा-ट्रंप
साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि जरूरत पड़ने पर वाशिंगटन और हमले कर सकता है। ट्रंप के ने कहा, “अगर जरूरत पड़ी तो मैं ऐसा करूंगा, लेकिन हमने उन्हें पहले ही बहुत जोरदार झटका दिया है। मैंने उन्हें बहुत बुरी तरह मारा है। आपको अंदाजा भी नहीं है कि मैंने उन्हें कितनी जोर से मारा है।”
Advertisement
युद्ध शुरू होने के आठ महीने बाद भी अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध जारी है। सैन्य गतिविधियां सीमित हैं और राजनयिक वार्ताओं में भी खास प्रगति नहीं हुई है। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को ईरानी हमलों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी सेना नए हमलों के लिए तैयार बताई जा रही है।