US: मियामी एयरपोर्ट पर रनवे से निकलकर सड़क पर पहुंचा अमेजन का कार्गो प्लेन, गाड़ियों से टकराने के बाद लगी भाषण आग; 5 की मौत

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अमेजन एयर का एक कार्गो प्लेन रनवे से आगे निकल गया और कई गाड़ियों से टकरा गया। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Amazon cargo plane crashes
मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो प्लेन क्रैश | Image: X

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। अमेजन का एक कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सड़क पर जा पहुंचा। इस भीषण हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं और दो अन्य को हल्की चोटें आईं है। हादसे का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बोइंग 767-300 कार्गो विमान ने प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और स्थानीय समय के अनुसार रविवार दोपहर 2:00 बजे (19:00 GMT) से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के दौरान पायलट नियंत्रण खो बैठा और फिर विमान रनवे पार कर सड़क पर जा घुसा, जहां कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। इसके बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार उठने लगा।

रनवे से फिसलकर सड़क पर पहुंचा विमान

हादसे के वायरल हो रहे वीडियो में कार्गो प्लेन का मलबा और धुएं का गुबार सड़क पर देखा जा सकता है। उसके पास दो सेमी-ट्रक भी मौजूद थे। कार्गो प्लेन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई लोग गाड़ियों के अंदर फंस गए थे, जबकि पायलट और को-पायलट भी विमान के अंदर फंसे हुए थे। 

कॉकपिट में फंसा पायलट

मियामी-डैड काउंटी के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस जानकारी की पुष्टि की। विमान के पायलट और सह-पायलट कॉकपिट में फंस गए थे। आग बुझाने और राहत कार्य के लिए तुरंत 60 से अधिक दमकल इकाइयां मौके पर पहुंचाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के कई घंटों बाद भी विमान से ईंधन रिसाव रोकने का काम जारी था। इस हादसे के कारण मियामी एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। रविवार देर शाम तक लगभग 250 उड़ानें देरी से चल रही थीं।

Advertisement

32 साल पुराना है विमान

आग लगने के बावजूद विमान का मुख्य ढांचा काफी हद तक सुरक्षित दिखा और वह अपने पेट के बल रुका हुआ था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, यह विमान नॉर्थ कैरोलिना की कार्गो कंपनी ‘21 एयर’ द्वारा संचालित किया जा रहा था। फ्लाइटराडार 24 के आंकड़ों से पता चला कि यह 32 साल पुराना बोइंग 767 मूल रूप से यात्री विमान था, जिसे 2015 में कार्गो विमान में बदला गया था।  जांच एजेंसियां घटना की पूरी पड़ताल कर रही हैं।
 

यह भी पढ़ें: भारत ने वर्ष 2030 तक हर साल 50 अंतरिक्ष लॉन्च का रखा लक्ष्य- पवन गोयनका

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड